Prabhat Chingari
उत्तराखंड

आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत बमोथ में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर टीबी, बीपी, सूगर तथा आभा आई डी के बारे में जानकारी दी गई

गौचर / चमोली। ललिता प्रसाद लखेड़ा
आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत बमोथ में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर टीबी, बीपी, सूगर तथा आभा आई डी के बारे में जानकारी दी गई
सम्पन्न हुये आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत विकासखंड पोखरी की ग्राम सभा बमोथ में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर आभा आई डी के तहत 100 कार्ड जनरेट किये गये। साथ ही बीपी व सूगर के 30 और 24 टीबी सेम्पल लिये गये हैं।
पंचायत भवन में आयोजित आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में टीबी हेल्थ विजिटर मनोज सती ने टीबी जन-जागरूकता के तहत उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुये कहा कि भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत 2 अक्टूबर तक सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनने है। जिसके लिये सभी की आभा आई डी, आयुष्मान कार्ड जनरेट की जानी है। जिसके तहत यहां पर हमारा शत् प्रतिशत कार्य हो चुका है। उन्होंने कहा कि 24 लोगों के टीबी सेम्पल लिये गये हैं। अगर इनमें कोई पोजीटिव नहीं आता है तो गांव में आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर में सीएचओ दिक्षा, एएनएम निशा बिष्ट, आशा कार्यकर्ती सरोजिनी देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती दीपा बहुगुणा का सहयोग सराहनीय रहा।
इस मौके पर ग्राम प्रधान पूनम देवी के प्रतिनिधि पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, पूर्व वन पंचायत सरपंच सुधीर नेगी, चक्कर चमोला, पूर्व प्रधान एलपी लखेड़ा, शिव सिंह चौहान, त्रिभुवन सिंह रावत सहित महिलाएं मौजूद रहे।

Related posts

राजराजेश्वरी इंद्रामती की विग्रह डोली पहुंची चमोली

prabhatchingari

भाकियू लोकशक्ति उत्तराखण्ड ने मनाई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती

prabhatchingari

महिलाओं की भागीदारी से बनेगा विकसित भारत : उत्तराखंड ने केंद्र के सामने रखा रोडमैप

cradmin

पीएनबी में राजभाषा समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

prabhatchingari

भारत-चीन सीमा पर ग्वालडुंग के पास गश्त के दौरान सेना के जवान के खाई में गिरने से मौत

prabhatchingari

भट्ट के संगठनात्मक कौशल का पुनः लाभ मिलेगा पार्टी को: महाराज

cradmin

Leave a Comment