Prabhat Chingari
उत्तराखंड

*28 अगस्त को मसूरी में आयोजित होने वाले रक्षाबंधन समारोह में बतौर मुख्य अथिति शामिल होंगे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत*

देहरादून/नई दिल्ली*मंत्री गणेश जोशी ने टोंस (तमसा) नदी को यमुना की सहायक नदी के तौर पर लेते हुए नमामि गंगे पनई दिल्ली, 11 जुलाई। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से उनके आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से टोंस (तमसा) नदी को यमुना की सहायक नदी के तौर पर लेते हुए नमामि गंगे परियोजना के तहत लगभग 100 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले एसटीपी एवं घाटों के जीर्णोद्वार योजनाओं की स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया।

मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराते हुए हुए कहा कि देहरादून‌ शहर के उत्तरी क्षेत्र, जिसमें गढ़ी कैंट सहित कई अन्य क्षेत्र सम्मिलित है, जिसका समस्त अवशिष्ट जल और मल मूत्र तमसा नदी में जाता है। गढ़ी कैंट क्षेत्र में लगभग 80 करोड़ की लागत से एसटीपी निर्माण और लगभग 20 करोड़ की लागत से टपकेश्वर में घाटों का सौंदर्यकरण कार्य किया जाना आवश्यक है। मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत से आग्रह करते हुए नमामि गंगे परियोजना के तहत इन योजनाओं की स्वीकृति प्रदान किया जाए। जिसपर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने सकारात्मक भरोसा देते हुए शीघ्र मामले में कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
इसके अतिरिक्त, मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत को 28 अगस्त को मसूरी में आयोजित होने वाले रक्षाबंधन कार्यक्रम के लिए उन्हें मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया। केन्द्रीय मंत्री ने मसूरी में होने वाले रक्षाबंधन कार्यक्रम के लिए अपनी सहमति प्रकट की है।

Related posts

एसजीआरआरयू में हिंदी दिवस का आयोजन

cradmin

उद्देश्य के साथ प्रगति, हरियाली के साथ विकास” एवं “विकास में संतुलन और पर्यावरण संरक्षण” विषय पर संवाद का आयोजन किया गया

cradmin

जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत पेयजल योजना शीघ्र करें पूर्ण

cradmin

राज्य स्तरीय एच. आई.वी./एड्स क्विज प्रतियोगिता में हरिद्वार ने प्रथम, अल्मोड़ा द्वितीय व चम्पावत तृतीय स्थान प्राप्त किया

prabhatchingari

राजराजेश्वरी मंदिर कुरुड़ का सौंदर्यीकरण और अनसूया देवी मंदिर मंडल में यात्री विश्राम गृह का निर्माण होगा

cradmin

ह्यूमन्स फॉर ह्यूमैनिटी ने फ्लो उत्तराखंड में रेजीडेंसी विद का किया आयोजित,डॉ. वंदना शिवा

prabhatchingari

Leave a Comment