Prabhat Chingari
उत्तराखंड

उत्तराखंड शासन ने चार एडीजी स्तर के अफसरों की जिम्मेदारी बदली

 देहरादून  उत्तराखंड शासन ने पुलिस में चार एडीजी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं। अभिनव कुमार से प्रशासन की जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें अभिसूचना और सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। अमित सिन्हा से निदेशक सतर्कता और दूरसंचार हटाते हुए उन्हे प्रशासन सौंपा गया है।
वी मुरुगेशन से कानून व्यवस्था वापस लेते हुए निदेशक सतर्कता और दूरसंचार सौंपा गया है। एपी अंशुमान से अभिसूचना एवं सुरक्षा लेकर, अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। बीएसएफ से प्रतिनियुक्ति पर आए डीआईजी राजकुमार नेगी को आरटीसी ट्रेनिंग मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। नेगी को पिछले सप्ताह ही हरिद्वार एटीसी की जिम्मेदारी मिली थी।

Related posts

सीबीएसई ने देहरादून रीजनल के 10 स्कूलों की दसवीं और बारहवीं की मान्यता खत्म कर दी है

prabhatchingari

चमोली के माणा पास के मध्य हुऐ हिमस्खलन होने से मलवे में 57 मजदूर फंसे, राहत व बचाव कार्य जारी

prabhatchingari

घर में घुसा 9 फीट लंबा अजगर

prabhatchingari

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम ने ली बैठक

prabhatchingari

अंकिता हत्याकांड पर कांग्रेस की बयानबाजी से नाराज़ भाजपा महिला मोर्चा, पुतला दहन कर जताया विरोध

cradmin

शीतकालीन गद्दी स्थल पर पूजा अर्चना कर पीएम ने निहारा भव्य हिमालय

prabhatchingari

Leave a Comment