Prabhat Chingari
उत्तराखंड

नैनीताल के खैरना में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने बरामद किया चालक का शव।*

नैनीताल ,देर रात्रि पुलिस चौकी खैरना के माध्यम से SDRF को सूचित हुआ कि काकड़ीघाट के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से HC दिनेश पुरी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों में वैकल्पिक मार्ग से होते हुए उक्त शव तक पहुँच बनाई तथा कड़ी मशक्कत से शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
उक्त वाहन (UK 04 CB 8839) काकड़ीघाट के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलटते हुए लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी।

*मृतक का विवरण:-*
पूरण सिंह बिष्ट पुत्र श्री नेत्र सिंह बिष्ट, 38 वर्ष, निवासी- पिथौरागढ़।

Related posts

अयोध्या से लौटने पर महंत कृष्ण गिरि जी महाराज का भव्य स्वागत

prabhatchingari

आर्यन स्कूल ने आयोजित किया एनुअल गाला फेट 2025

prabhatchingari

31 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कें हों गड्ढा मुक्त

cradmin

डिप्लोमा इंजीनियर्स हमारे नींव के पत्थर हैं

cradmin

श्रद्धा एवं भक्ति का प्रतीक पांडव नृत्य देखने उमड़ी भक्तों की भीड़

prabhatchingari

अनुबंध शर्तों की अनदेखी पड़ी भारी, डीएम ने तलब की विस्तृत रिपोर्ट; पेनल्टी व कार्रवाई के संकेत

cradmin

Leave a Comment