Prabhat Chingari
Uncategorized

उपराष्ट्रपति ने केदारनाथ बद्रीनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की*

*उपराष्ट्रपति ने केदारनाथ बद्रीनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। उनके पहुंचते ही यहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। बाबा केदार के दर्शन के बाद उपराष्ट्रपति बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे।
भगवान बदरीविशाल के दर्शन और पूजा अर्चना के बाद वह देहरादून के लिए रवाना हो गए। उनके दौरे को लेकर बदरीनाथ मंदिर परिसर करीब तीन घंटे तक जीरो जोन में तब्दील किया गया। धाम में अभिषेक पूजा के बाद सुबह आठ बजे आम यात्रियों की आवाजाही बंद की गई थी। यात्रियों को मंदिर में जाने की अनुमति दी गई। सुरक्षा की दृष्टि से साकेत तिराहे से मंदिर परिसर तक पुलिस तैनात रहा।
गुरुवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय उत्तराखंड यात्रा पर देहरादून पंहुचे थे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी मौजूद रहीं। जीटीसी हेलीपैड पहुंचने पर उपराष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Related posts

महाराज ने प्रदेश वासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी*

prabhatchingari

कोविड-19 के नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट मोड में धामी सरकार*

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में मनोविज्ञान पर मंथन…

cradmin

बमोथ में नारायण भगवान के साथ पांडवों का दिशा वेदन नृत्य बना आकर्षण का केन्द्र

prabhatchingari

पुलिस महानिदेशक, उतराखंड श्री अभिनव कुमार द्वारा आरक्षी राजेन्द्र नाथ को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोंकागुआ के सफल आरोहण हेतु किया फ्लैग ऑफ

prabhatchingari

राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्थल में राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते मंत्री गणेश जोशी।*

prabhatchingari

Leave a Comment