Prabhat Chingari
उत्तराखंड

बारिश- बर्फबारी की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी, सिलक्यारा सुरंग में फंसीं जिंदगियों पर खतरा

उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में रविवार से से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके कारण उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश- बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। इसकी वजह से सिलक्यारा सुरंग में चल रहे राहत कार्यों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए जारी रेस्क्यू ऑपरेशन को चलते पंद्रह दिन हो गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में अभी कई तरह की बाधाएं आ रही हैं, जिसमें अब मौसम भी इस ऑपरेशन में खलल डालेगा। सुरंग के अंदर मजदूर फंसे हैं और बाहर बारिश और बर्फबारी रहेगी।

ड्रिल करने वाली अमेरिकन ऑगर मशीन अवरोध की जद में आने की वजह से टूट गई है। उसका 45 मीटर हिस्सा 800 मिमी पाइप के भीतर फंस गया। बचाव दलों ने 20 मीटर हिस्सा तो गैस कटर से काटकर बाहर निकाल लिया, लेकिन 25 मीटर बचे हुए हिस्से को काटने के लिए अब हैदराबाद से प्लाज्मा कटर मंगाया गया है। अब अभियान में कई दिन का समय लग सकता है।

Related posts

जीएसटी 2.0 भारत के अप्रत्यक्ष कर ढांचे में एक महत्वपूर्ण सुधार है – अशोक चंद्र, एमडी और सीईओ, पीएनबी

cradmin

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया

prabhatchingari

सप्ताहभर तक वीवीआईपी दौरों में शामिल रहेंगे उत्तराखंड, पीएम मोदी, अमित शाह, योगी के दौरों से बीजेपी की हलचल,

prabhatchingari

देहरादून राउंड टेबल 51 ने प्रेमनगर में बालिकाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए उठाया कदम

prabhatchingari

डिज़ाइन और आर्ट की बारीकियों के ऊपर आयोजित हुआ ज्ञानवर्धक सत्र

prabhatchingari

देवभूमि के पदक वीरों को नमन

prabhatchingari

Leave a Comment