Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

24 से 29 अक्टूबर तक यमुना आश्रम बागी नैनबाग में होगा योग, ध्यान एवम साधना शिविर का आयोजन

टिहरी गढ़वाल/नैनबाग (शिवांश कुंवर)
24 से 29 अक्टूबर तक बागी (लुधेरा) नैनबाग में योग, ध्यान एवम साधना शिविर का आयोजन किया जाएगा। आश्रम प्रबंधन ने आज से तैयारियां शुरू कर दी गई है। वहीं यमुना आश्रम में स्वच्छता आभियान चलाया गया है। आपको बताते चलें कि छह दिवसीय योग, ध्यान एवम साधना शिविर राष्ट्रीय संत लवदास महाराज के सानिध्य में संचालित होगा, जिसमें योग, ध्यान एवं साधना के महत्व को साधक और साधिकाओं को अवगत कराया जायेगा। राष्ट्रीय संत लवदास महाराज ने बताया कि शिविर लोगों को जागरूक करने का महत्वपूर्ण साधन है। संस्कार मानवीय जीवन का अभिन्न अंग है, जिसके बिना सभ्य खुशहाल जीवन की कल्पना अधूरी है। यमुना आश्रम के अध्यक्ष गंभीर सिंह रावत ने बताया कि 6 दिवसीय शिविर में शारीरिक, मानसिक विकास और सत्संग के प्रति जागरूक किया जाएगा। शिविर के लिए नामांकन 30 सितंबर तक किया जाएगा। शिविर में हजारों की संख्या में साधक और साधिकाएं शामिल होगी। स्वच्छता अभियान में यमुना आश्रम के कोषाध्यक्ष दिनेश तोमर, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन लाल निराला, आशीष कैंतुरा,यमुना आश्रम के संचालिका प्रमिला चौहान शामिल रही।

Related posts

टेबल टेनिस खिलाड़ियों के समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने अमित सिन्हा से की मुलाकात

prabhatchingari

विधानसभा उपचुनाव 2023 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद समस्त राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारियों को उपचुनाव के सम्बन्ध में दिये गये आवश्यक दिश-निर्देश!

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने संस्कृत छात्रों को किया सम्मानित, कहा- संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा दे रही सरकार

prabhatchingari

आम जनता को सरकारी   योजनाओं से लाभान्वित करें विभाग, सिविल जज ने दिए निर्देश

prabhatchingari

पीएमजीएसवाई के तहत क्षेत्र की 29 सड़कों के सुदृढ़ीकरण का सर्वे पूर्ण

cradmin

देहरादून सोशल में 28 सितम्बर को जीवंत होगा वायरल ‘फेक संगीत

cradmin

Leave a Comment