Prabhat Chingari
उत्तराखंड

युवक ने वीडियो बनाते हुए की आत्महत्या, पुलिसकर्मी में लगाया रिश्वत लेने का आरोप।

देहरादून,सिस्टम से तंग आकर एक युवक ने वीडियो बनाते हुए नहर में छलांग लगा दी। वीडियो में युवक ने अपने चाचा-चाची और एक पुलिसकर्मी को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। एसडीआरएफ ने मृतक का शव बरामद कर लिया है। शनिवार को विकासनगर निवासी युवक अजय ने शक्तिनहर के किनारे पहले वीडियो बनाया। वीडियो में युवक कह रहा है कि उसके चाचा व चाची ने उनकी जमीन बेच दी है और रुपये खा गए हैं।
इस मामले में उन्होंने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई तो एक कांस्टेबल उनके घर आया। कांस्टेबल ने उसके चाचा-चाची व अन्य से 20 हजार रुपये रिश्वत ली और उल्टा उसे ही जेल में डालने की धमकी दी। वीडियो में युवक कह रहा है कि वह इंसाफ न मिलने पर आत्महत्या कर रहा है। उसकी पत्नी व बच्चों को उसका हिस्सा मिले। युवक सरकार से भी निवेदन कर रहा है कि ऐसा सिस्टम बनाएं कि कोई पुलिसकर्मी कमीशन न खाएं। जिस तरह से मैं मर रहा हूं इस तरह मरने को कोई मजबूर न हों।

Related posts

आने वाले वर्षों में कौशल विकास के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा उत्तराखंड

cradmin

महाराज के मुख्य सचिव को प्रदेश में “एक पंचायत चुनाव” व्यवस्था लागू करने को कहा*

prabhatchingari

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 के ब्रोशर का विमोचन

cradmin

कबड्डी बालिका वर्ग में राइंका म्याणी और बालक वर्ग में राइंका नैनबाग की जीत,

prabhatchingari

लोनिवि मंत्री के निर्देश के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों-पुलों की मरम्मत का काम शुरू* 

cradmin

चमोली-पौड़ी सीमा पर बसे पुनगाँव की पौराणिक परंपरा के साक्षी बने पुलिस कप्तान

cradmin

Leave a Comment