Prabhat Chingari
उत्तराखंड

श्यामपुर कांगड़ी के पास गंगा में डूबा युवक, SDRF ने किया 03 युवकों का रेस्क्यू, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी।*

*जनपद हरिद्वार-  थानाध्यक्ष श्यामपुर द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्रान्तर्गत गाजीवाली गांव में एक युवक गंगा नदी में डूब गया है।

उक्त सूचना पर ASI पविन्द्र धस्माना के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि गाजी वाली गांव के चार युवक टायर ट्यूब की सहायता से नदी पार कर दूसरी ओर उनकी भैंसों की देखरेख के लिए गए थे। नदी पार करते समय 03 युवक नदी के तेज बहाव के कारण दूसरे छोर र फंस गए जबकि एक युवक नदी के तेज बहाव में लापता हो गया।

SDRF टीम द्वारा मय राफ्ट नदी के दूसरे छोर पर पहुँचकर 03 युवकों को रेस्क्यू कर सकुशल नदी पार करा सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

SDRF टीम द्वारा लापता युवक की सर्चिंग हेतु राफ्ट की सहायता से गाजीवाली से सज्जनपुर तक नदी में गहन सर्च किया जा रहा है।

*रेस्क्यू किये गए युवकों का विवरण:-*
1. मनोज पुत्र पूरण सिंह,
2. बॉबी पुत्र महावीर सिंह
3. अजय पुत्र महावीर सिंह
उपरोक्त सभी गाजीवाली, हरिद्वार के स्थानीय निवासी है।

*लापता युवक का विवरण :-* जोगिंदर पुत्र रमेश पाल,उम्र 40 साल, निवासी- गाजीवाली, हरिद्वार।

Related posts

वृद्ध व दिव्यांग आवेदकों के घर-घर जाकर कराया मतदान

prabhatchingari

उत्तराखण्ड के ग्रामीण विकास को लेकर हुआ चितन शिविर का आयोजन, ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियो को दी संजीवनी

prabhatchingari

विवाद से नहीं वार्ता से तलाशें समाधान

prabhatchingari

चार धाम यात्रा मार्ग पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सक्रियता

prabhatchingari

आपदा प्रवाहितों ने अपनी जड़ों और मिट्टी से हटकर कहीं दूसरी जगह नहीं बसेंगे

prabhatchingari

UCC, 2010 के बाद शादी हुई तो कराना होगा रजिस्ट्रेशन, छह महीने का वक्त…नहीं तो लगेगा जुर्माना!

prabhatchingari

Leave a Comment