Prabhat Chingari
उत्तराखंड

हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की विधान सभा क्षेत्र डोईवाला के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बालावाला स्थित पोलिंग बूथ का किया स्थलीय निरीक्षण….

देहरादून:- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने रविवार को हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की विधान सभा क्षेत्र डोईवाला के अंतर्गत पड़ने वाले राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बालावाला स्थित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ और अन्य मतदान अधिकारियों से मतदाता जागरूकता अभियान व मतदाताओं को मतदान के प्रति शपथ दिलाए जाने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पोलिंग बूथ पर कुल मतदाताओं की संख्या, कितने मतदाताओं को वोटर स्लिप बांटी गई जैसी मतदान संबंधी जरूरी जानकारी भी ली।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने मतदान अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को टेलीफोन कर भी मतदान के लिए बुलाने का कार्य किया जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग बूथ पर मतदान कर्मियों और मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं और वृद्ध मतदाताओं को मतदेय स्थल तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से डोली-पालकियों की व्यवस्था भी कर दी गई है। इसके अलावा इस बार दिव्यांग और 85 साल से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को घर-घर जाकर भी वोटिंग कराई गई है।

Related posts

ग्राफिक एरा में एडब्लूएस कोडिंग प्रतियोगिता में सक्षम रहे अव्वल

cradmin

गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत अपनी माताजी संग किया पौधारोपण…

prabhatchingari

जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद हुआ श्रमिकों का भुगतान

cradmin

हरीश पनेरु के नेतृत्व में जल संस्थान के कर्मचारी, करेंगे सचिवालय कूच!

prabhatchingari

शिक्षा विभाग को मिले 292 और अतिथि शिक्षिकः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

चमत्कार के नाम पर धोखा, बाबा गिरफ्तार”

cradmin

Leave a Comment