Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है देश : नड्डा

देहरादून :- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मसूरी के गांधी चौक पर विजय जन संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के गांवों की तस्वीर बदल रही है। मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में शौचालय, पानी, सड़क सुविधा मिल रही है। सड़कों का जाल बिछ रहा है।

पहले गांवो में लोग पैदल चलते थे, लेकिन आज सड़क सुविधा से लोग जुड़े हैं। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की परिभाषा के साथ सोच भी बदली है। अंतिम गांव को प्रधानमंत्री ने देश का पहला गांव बनाया है। वाइब्रेंट विलेज के तहत इन गावों का विकास हो रहा है। पूर्व सैनिकों की 40 साल से चली आ रही वन रैंक वन पेंशन की मांग को मोदी सरकार ने पूरा किया और इसके लिए एक लाख करोड़ का बजट दिया। हमने संकल्प पत्र समाज के हर तबके का ध्यान रखा है।

70 साल से अधिक उम्र के बुर्जुगों को आयुष्मान योजना में पांच लाख रुपये तक का फ्री इलाज देने का वादा किया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के कई नेता जेल में हैं या बेल में हैं। उनके शासन काल को उठाकर देखेंगे तो हर तरफ घोटाले हुए, आज मोदी के नेतृत्व में पारदर्शी सरकार चल रही है। उन्होंने चार सौ पार के नारे को साकार करने की अपील की।

इससे पहले जनसभा को संबोधित करने पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, मोहन पेटवाल, कुसाल राणा, अरविंद सेमवाल, पुष्पा पडियार, सीता पवार, अनीता धनाई, विजय रमोला, गंभीर पंवार समेत अन्य मौजूद रहे।

Related posts

सिनर्जी अस्पताल पहुंच कर CM धामी ने आबकारी सचिव हरिचंद सेमवाल का जाना हालचाल

prabhatchingari

न खेती, न उद्योग फिर भी कमा लिए नौ करोड़ रुपये, दर्जन से भी अधिक प्लाट- दुकानें

prabhatchingari

लोक भवन में ‘फ्लेवर ऑफ देवभूमि’ पुस्तक का हुआ विमोचन

cradmin

दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री तत्काल त्यागपत्र दें – सूर्यकांत धस्माना

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की सूनी समस्याएं……

prabhatchingari

श्री बद्रीनाथ धाम के पास नदी में बहे 2 व्यक्ति, SDRF ने किया 1 का रेस्क्यू, दूसरे की सर्चिंग जारी

prabhatchingari

Leave a Comment