Prabhat Chingari
उत्तराखंड

हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड, कई झोपड़ियां खाक……

देहरादून /जनपद नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भीषण अग्निकांड हो गया, जहां बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक किनारे बनी झुग्गी रात चली तेज हवाओं के साथ धधक पड़ी। दमकल, पुलिस और स्थानीय लोगों की भारी मशक्कत के बाजवूद आग काबू नहीं हुई। गनीमत रही कि अग्निकांड में किसी की जान नही गई, लेकिन 15 से 20 झोपड़ियो और माल का भारी नुकसान हुआ है।
चोरगलिया रोड में रेलवे क्रोसिंग के पास चिराग अली शाह बाबा की दरगाह के पास शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। इस जमीन पर पहले बुध बाजार लगती थी। जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त काफी तेज हवाएं चल रही थीं। आग ने देखते देखते कई झोपडियों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां पहुंच मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों और सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल उमेश मलिक समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इनकी मदद के बाजवूद आग काबू नही हुई। बताया जा रहा है कि आग से राज मिस्त्री कल्लू के घर में रखी 25 हजार की नगदी, बिस्तर, कपडे व अन्य सारा सामान जलकर राख हो गया। इनके पड़ोसी अनवर, सैलून, मुन्ना, मोबीन की भी झोपड़ी जली है।

Related posts

शीतकालीन यात्रा से जुड़ने का पक्का था इरादा, जता दी थी पहले ही इच्छा

prabhatchingari

कांवड़ मेला 2025 को लेकर अंतरराज्यीय समन्वय बैठक सम्पन्न

cradmin

प्रदेश के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

cradmin

विश्व शांति का मार्ग है योग: अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी

cradmin

टीएचडीसीआईएल ईटी गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स- 2025 के “आपदा प्रबंधन में डिजिटल नवाचार- गोल्ड कैटेगरी” से सम्मानित

prabhatchingari

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण,जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

cradmin

Leave a Comment