Prabhat Chingari
व्यापार

इंडिया ट्रैवल ट्रेंड्स रिपोर्ट में भारतीय यात्रियों के चुनिंदा अनुभवों को संजोने का प्रयास

देहरादून,: बैकपैकर से लेकर बॉन-विवांट्स तक – और इनके बीच का सब कुछ – भारतीय यात्री घरेलू पर्यटन को नए तरीके से परिभाषित करने के साथ-साथ दुनिया के हर हिस्‍से में पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय यात्रा के विस्‍तार में जोरदार भूमिका निभा रहे हैं। अपने 10 करोड़ से अधिक वार्षिक एक्टिव यूजर्स के यात्रा अनुभवों की जानकारी जुटाकर, मेकमाईट्रिप ने अपनी इंडिया ट्रैवल ट्रेंड्स रिपोर्ट के पहले संस्करण में भारतीय यात्रियों के कुछ चुनिंदा अनुभवों को संजोने का प्रयास किया है। इस रिपोर्ट में भारत कहां, कब और कैसे यात्रा करता है, राष्‍ट्रीय और क्षेत्र-वार नजरिये से लाखों यात्राओं के टॉप ट्रेंड्स शामिल किए गए हैं।
मेकमाईट्रिप के सह-संस्थापक और ग्रुप सीईओ, राजेश मगो ने कहा, “घरेलू और अंतर्राष्‍ट्रीय क्षितिज पर भावी पर्यटन की रुपरेखा तैयार करने में मदद करने के लिए, पहले हमें भारतीय यात्रियों के बदलते यात्रा व्यवहार को समझना होगा। मेकमाईट्रिप की इंडिया ट्रैवल ट्रेंड्स रिपोर्ट कुछ नवीनतम और महत्‍वपूर्ण ट्रेंड़स को रेखांकित करती है। भारत दिनों-दिन पर्यटन के क्षेत्र में एक मजबूत ताकत के रूप में उभर रहा है, ये जानकारी यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र में मांग और आपूर्ति के अंतर को कम करने में मदद कर सकती है। इसका मतलब है नीतियां तैयार करना, गंतव्यों की पहचान करना और ऐसे अनुभव बनाना जो यात्रियों की अनूठी यात्रा पसंदों और आकांक्षाओं के अनुरूप हों। प्रत्येक यात्री के व्यवहार को पहचानने और उसका ध्यान रखने से न केवल यात्रा का अनुभव बढि़या होगा बल्कि पर्यटन उद्योग के विस्‍तार और विकास में भी महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।”

रिपोर्ट की कुछ खास जानकारियां नीचे दी गई हैं –
भारत कहां यात्रा करता है
• 2019 की तुलना में 2023 में हर वर्ष 3 से अधिक यात्राएं करने वाले लोगों की संख्या 25% बढ़ी है।
• टियर-2 और टियर-3 शहर आध्यात्मिक यात्राओं की ओर रुख कर रहे हैं, विगत दो वर्षों में धार्मिक स्थानों या उसके आसपास के स्थलों की खोज में 97% की बढ़ोतरी देखी गई।
• 2022 की तुलना में 2023 में अयोध्या, उज्जैन और बद्रीनाथ की खोज में क्रमश: 585%, 359% और 343% की वृद्धि हुई।
• भारतीय यात्रियों को सप्ताहांत में घूमने की जगहें काफी पसंद आ रही हैं – 2022 की तुलना में 2023 में जिम कॉर्बेट की खोज में 131% की वृद्धि हुई; इसी क्रम में ऊटी और मुन्नार अन्य पसंदीदा स्थान हैं।
• भारत से 30% अंतर्राष्ट्रीय यात्रा खोजें दुबई, बैंकॉक और सिंगापुर के लिए की जाती हैं, जबकि लंदन, टोरंटो और न्यूयॉर्क सबसे अधिक लंबी दूरी के गंतव्यों के लिए खोजे जाते हैं।
• उभरते अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की खोज 2023 में कई गुना बढ़ी है- सबसे पसंदीदा स्‍थलों में हांगकांग, अल्माटी, पारो, बाकू, दा नांग और त्बिलिसी शामिल हैं।

Related posts

पीएनबी ने भारत में सबसे बड़े डीलर नेटवर्क में से एक को समर्थन देने के लिए अमूल के साथ साझेदारी की है

prabhatchingari

एसबीआई कार्ड और फ्लिपकार्ट ने साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण साझेदारी की; फ्लिपकार्ट एसबीआई को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड को लॉन्च किया  

cradmin

रोजमर्रा की चीजें सस्ती, लग्ज़री और ‘सिन’ उत्पाद महंगे

cradmin

जीएसटी मामलों की सुनवाई अब ट्रिब्यूनल में, देहरादून बेंच सक्रिय

cradmin

भारतीय मानकों के प्रति जागरूकता हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों एवं पुलिस विभाग के साथ कार्यशाला का सफल आयोजन

cradmin

केप्री लोन ने एमएसएमई के लिए 100 रुपये पर 99 पैसे प्रति माह की ब्याज दर से शुरू होने वाले सस्ते गोल्ड लोन की शुरुआत की

prabhatchingari

Leave a Comment