Prabhat Chingari
उत्तराखंड

निकाय चुनावों की उल्टी गिनती शुरू……

देहरादून : राजधानी देहरादून से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। बता दें अब राज्य में निकाय चुनावों की उल्टी गिनती शुरू होने वाली है। निकाय चुनाव जून अंत तक हो सकते हैं। यहाँ नगर निकायों का कार्यकाल गत एक दिसंबर को खत्म हो चुका है। एक जून तक निकाय प्रशासकों के हवाले हैं।
चुनाव में देरी को लेकर हाईकोर्ट में चल रहे केस में अगली सुनवाई मई प्रथम सप्ताह तक होनी है जिसमें सरकार को अपनी चुनावी तैयारी पेश करनी है। इस कारण शहरी विकास विभाग अब एकल सदस्यीय आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सभी स्तर पर ओबीसी आरक्षण बढ़ाने को ऐक्ट में संशोधन की तैयारी कर रहा है। इसके बाद ही वार्ड वार आरक्षण घोषित हो पाएगा। आरक्षण प्रक्रिया जून प्रथम सप्ताह तक पूरी होने की संभावना है। इसके बाद शासन निर्वाचन आयोग को चुनाव की अधिसूचना जारी करने पर सहमति दे सकता है।
इस बीच राज्य निर्वाचन आयोग 93 निकायों की वोटर लिस्ट भी तैयार कर चुका है।
राज्य में संभावित आरक्षण की स्थिति- एकल सदस्यीय आयोग की रिपोर्ट के आधार पर)
नगर निगम मेयर- कुल पद : 09 (एससी – 01, – एसटी 00, ओबीसी 02, सामान्य – 06)
पार्षद : 640 (एससी – 60, एसटी 01, ओबीसी 82, सामान्य 317)
नगर पालिका अध्यक्ष- कुल पद: 41 (एससी 06, एसटी 01, ओबीसी 12, सामान्य 22)
सदस्य : 471 (एससी – 67, एसटी 08, सामान्य 294, ओबीसी 102)
नगर पंचायत अध्यक्ष- कुल पद: 45 (एससी 06,
एसटी 00, ओबीसी 16, सामान्य 23)
सदस्य : 302 (एससी- 42, एसटी 02, सामान्य 204, ओबीसी 54)

Related posts

भीड़ के बावजूद नहीं दिखा ट्रैफिक जाम, पुलिस व्यवस्था रही चाक-चौबंद

cradmin

AIIMS ऋषिकेश द्वारा संचालित हेली एंबुलेंस हो रही गंभार मरीजो के लिए हो रही संजीवनी साबित

prabhatchingari

गौचर मेले के दूसरे दिन मेला मंच पर हुई पर्यावरण संरक्षण संवर्धन एवं वन गोष्ठी, बीर बाला बीना स्मृति से हुऐ विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्ति सम्मानित*

prabhatchingari

सैन्यधाम के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

prabhatchingari

महाभारत काल की पौराणिक “चक्रव्यूह” संरचना का नाट्य मंचन देखने को उमड़ी भीड़, हुए सभी आश्चर्यचकित

cradmin

गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत अपनी माताजी संग किया पौधारोपण…

prabhatchingari

Leave a Comment