Prabhat Chingari
उत्तराखंड

उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,एम्स ऋषिकेश में दीक्षांत समारोह में शामिल

देहरादून :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एम्स ऋषिकेश के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए एम्स ऋषिकेश पहुंची। इस दौरान उन्होंने छात्रों को उपाधियां और मेधावियों छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया। इसके बाद वो परमार्थ निकेतन पहुंचकर गंगा घाट पर गंगा आरती में शामिल हुई। जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून राजभवन जाएंगी।

जिसे लेकर ऋषिकेश का ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि एम्स ऋषिकेश के विद्यार्थियों में छात्राओं की कुल संख्या 60 प्रतिशत से अधिक है। भारत की अर्थव्यवस्था से जुड़े नीति निर्धारण से लेकर, टर्शीएरी हेल्थ केयर जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती हुई भागीदारी एक बहुत बड़े और अच्छे सामाजिक बदलाव की पहचान है।

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद सहित, भारतीय परंपरा की उपचार पद्धतियों के लिए उत्तराखंड में अनेक लोकप्रिय स्वास्थ्य केंद्र सेवारत हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि किसी की जान बचाने से जो संतोष मिलता है, उसे केवल एक डॉक्टर ही समझ सकता है। आप सभी विद्यार्थियों को हेल्थकेयर प्रोफेसनलस के रूप में अपनी निष्ठा सिद्ध करनी है, ताकि आपको एक्सपर्ट क्लीनिकल टच के साथ-साथ आपके स्पेशल हेयलिंग टच के लिए याद किया जाए।

उन्होंने कहा कि जो मरीज बहुत साधन के संपन्न होते हैं, उनके पास अनेक विकल्प होते हैं। लेकिन, आपके पास जो सामान्य मरीज आते हैं, उसके लिए आप ही सबसे बड़ा सहारा होते हैं। बता दें कि आज 23 अप्रैल को एम्स ऋषिकेश में चतुर्थ दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस समारोह की मुख्य अतिथि हैं। राष्ट्रपति परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में शामिल हुई, जिसके बाद वो देहरादून राजभवन जाएंगी।

जिसे लेकर ऋषिकेश का ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। 598 छात्रों को दी गई उपाधि : दीक्षांत समारोह में मेडिकल के 598 छात्रों को उपाधि प्रदान की जाएगी। जबकि, टॉपर छात्र-छात्राओं को 14 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 कांस्य समेत 16 पदकों से नवाजा जाएगा। इससे पहले तीन बार 3 नवंबर 2018, 14 मार्च 2020 और 13 जुलाई 2023 को एम्स में दीक्षांत समारोह आयोजित किए जा चुके हैं

Related posts

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड और स्पेक्ट्रम एजुवेंचर्स ने उत्तराखंड में “Invictus Spectrum” – एक प्रीमियम जेईई कोचिंग पहल का किया शुभारंभ

prabhatchingari

दून के युवा पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी पृथ्वी सम्राट सेनगुप्ता ने आईपीएफ विश्व चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक*

prabhatchingari

मिस उत्तराखंड-2025 की विनर को डायरेक्ट मिलेगी फेमिना मिस इंडिया में एंट्री

cradmin

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाराणा प्रताप नगर दक्षिण द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन

prabhatchingari

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को विभाग नें लिया कब्जे में, मिली बड़ी सफलता

prabhatchingari

कोटि कॉलोनी क्षेत्र खाण्डखाल के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान।*

prabhatchingari

Leave a Comment