Prabhat Chingari
उत्तराखंड

नीती घाटी में भारी बर्फबारी व बर्फीली तूफान से कई मवेशियों के घरों को भारी नुकसान

सीमांत जनपद चमोली के नीती घाटी के दूरस्थ गांव द्रोणागिरी में भारी बर्फबारी व बर्फीली तूफान से कई मवेशियों के घरों को भारी नुकसान
जनपद चमोली के उच्च हिमालय क्षेत्रों में तीन चार दिनों से लगातार बर्फबारी व तेज हवाएं चल रही है जिससे विकासखंड जोशीमठ के सबसे दूरस्थ गांव द्रोणागिरी में कई मकानों की छतें बर्फीली हवा से उड़ गई है। तथा गांव के कई घरों को नुकसान पहुंचा है। बीते शाम से भी यहां पर लगातार बर्फबारी हो रही थी। सुबह तक लगभग एक से दो फीट के बीच बर्फ जम गई थी। बता दें कि आजकल इस क्षेत्र के लोग अपने शीतकालीन प्रवास जनपद चमोली के मैदानी भागों में निवास करते है। पिछले तीन चार दिन से लगातार खराब मौसम के कारण गांव वाले अपने मूल गांव के घरों का जायजा लेने गए तो वहां पर पहुंच कर देखा कि कई घरों के छते बर्फीली हवाएं से उड़ी हुई है। साथ ही साथ द्रोणागिरी पहुंचने का एक मात्र पैदल मार्ग भी कई जगह पर अत्यधिक बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है। जिसकी सूचना आज सुबह कागा प्रधान व जिला महामंत्री प्रधान संघ चमोली पुष्कर सिंह राणा ने जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना को दूरभाष के माध्यम से दे दी है।
कागा गरपक के प्रधान पुष्कर सिंह राणा ने बताया और कि मई प्रथम सप्ताह के आस पास गांव वाले शीतकालीन प्रवास से अपने मूल गांव की ओर लौटने वाले है। बर्फबारी के कारण जहां जहां भी पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो रखे है उनको संबंधित विभाग से ठीक करवाया जाय। और जिन परिवारों के घरों को नुकसान पहुंचा है उनको उचित मुवावजा का प्रावधान किया जाय।जो ग्रामीण अभी अपने घरों का जायजा लेने द्रोणागिरी पहुंचे है उनमें श्री दीवान सिंह रावत,बाग सिंह कुंवर व उदय सिंह रावत हैं।

Related posts

नाटक, झूठ और पाखंड की भाजपा शैली जनता को भ्रमित नहीं कर सकती- गरिमा

cradmin

भाजपा ने वार्ड 86 में अपने प्रभाव के आधार पर एक मजबूत पकड़ बनाई …

prabhatchingari

नैतिकता की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री धामी तुरंत दे इस्तीफा :- रविंद्र

prabhatchingari

सरकार जनता के द्वारः न्याय पंचायत दसऊ में सीडीओ ने सुनी जन समस्याएं

cradmin

राजधानी में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद

cradmin

दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री तत्काल त्यागपत्र दें – सूर्यकांत धस्माना

prabhatchingari

Leave a Comment