Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

जीआरडी कॉलेज में हुआ दीक्षान्त समारोह का आयोजन दून के मेयर सुनिल उनिल गामा ने की मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत ।

उत्तराखंड की राजधानी दून के प्रतिष्ठित कॉलेज जीआरडी का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव “अंतारया-24” के तीसरे दिन आज कॉलेज में दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया गया जिममें दून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की साथ ही ए पीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्दालय के पूर्व वीसी प्रोफेसर डॉ आरके खाण्डल ने अति बिष्शिट अतिथि के तौर पर शिरकत की ।

मेयर सुनील उनियाल गामा ने छात्रों को उपाधियां बितरित करने के साथ ही उनके उज्जवल भबिष्य की भी कामना की है।

ए पीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्दालय के पूर्व वीसी प्रोफेसर डॉ आरके खाण्डल ने अपने संबोधन में कहा कि आज का समय अब भारत का है क्योंकि भारत के संबंध दुनिया के हर देश के साथ अच्छे हैं और हमारे बच्चे दुनियां के जिस भी देश में काम करना चांहें वो कर सकते हैं जबकि दुनियां के बाकी देशों के बच्चों के साथ ऐसी परिस्थिति नहीं है…. हमारे देश के लोंगों का डंका आज दुनिया के हर देश में बज रहा है इसकी खास वजह ये है कि हम अपने संस्कारों के साथ जीते हैं, आज ब्रिटेन के पीएम एक भारतीय मूल के हैं ये वही ब्रिटेन है जिसने भारत पर सालों तक अपनी हुकूमत की थी… बस हमारे बच्चों को इतना ही करना है कि खुद को तकनीकि से रोज अपडेट रखना है।

दीक्षान्त समारोह के बाद दोपहर बाद कॉलेज में छात्र छात्राओं के लिए रंगा रंग सांस्कर्तिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया उसके बाद जीआरडी कॉलेज एलुमिनाई ऐशोसिएशन का गठन किया गया और लोकतांत्रिक तरीके से हुए चुनाव में कॉलेज के ही पूर्व पास आउट हुए छात्र मुकुल भारद्वाज जीआरडी एलुमिनाई ऐसोशिएसन के अध्यक्ष चुने गए । उसके बाद पास आउट हुए छात्रों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर रुडकी आई आई टी के पूर्व प्रोपेसर अशोक कुमार ने भी अति बिशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की साथ ही जीआरडी कॉलेज के वाइस चेयरमैन इंद्रजीत सिंह ओबोरॉय, डॉली ओबोरॉय, सरदार पर्वजीत सिंह ओबोरॉय, महानिदेशक डॉ पंकज चौधरी, रजिस्ट्रार के के राणा समेत कॉलेज के सभी निदेशकगण,विभाध्यक्ष एवम शिक्षक और छात्र- छात्राएं भी कार्यक्रम में मौजूद रही ।

Related posts

ग्राफिक एरा के शार्दुल को स्कीइंग में स्वर्ण पदक…

cradmin

औली मे रंगारंग में विटर गेम्स का आगाज पहले दिन सेना ने अपना पर्चम लहराया….

prabhatchingari

मन्दिर में मूर्तियों को खंडित करने और घर पर पथराव कर जान से मारने की धमकी देने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

cradmin

27 लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

cradmin

उत्तराखण्डी फिल्म ‘मीठी- मां कु आशीर्वाद’ का पोस्टर व प्रोमो रिलीज

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में करियर काउंसलिंग वीक…

cradmin

Leave a Comment