Prabhat Chingari
मनोरंजन

वन विभाग की टीम ने विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी का निरीक्षण किया

*वन विभाग की टीम ने विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी का निरीक्षण किया*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी का निरीक्षण करने गई वन विभाग की टीम रविवार को लौट आई। टीम ने घाटी में बर्फबारी के बीच ही निरीक्षण किया।टीम ने बताया कि घाटी में अलग-अलग जगहों पर अभी दो से लेकर पांच फीट तक बर्फ जमी है।
फूलों की घाटी हर साल पर्यटकों के लिए एक जून को खोली जाती है और 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाती है जिसके बाद यहां पर आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहती है। घाटी के निरीक्षण के लिए के लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की टीम समय-समय पर यहां जाती है। इसी के तहत शनिवार को भी पार्क प्रशासन की टीम घाटी में पहुंची तो यहां ग्लेशियर प्वाइंट से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। बर्फबारी के बीच ही टीम घाटी तक पहुंची। पूरे रास्ते पर जगह-जगह हिमखंड पसरे हैं। घाटी में अलग-अलग जगहों पर अभी दो से लेकर पांच फीट तक बर्फ जमी है। फूलों की घाटी की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि गश्ती दल घाटी का जायजा लेकर लौट आया है। मौसम साफ होने पर टीम को फिर से निरीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

Related posts

आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का प्रतीक है खनसर घाटी का महाकौथिग – मुख्यमंत्री*

prabhatchingari

विरासत में चला प्रसिद्ध बांसुरी वादक प्रवीण गोडखिंडी का जादू

prabhatchingari

डबल्यूआईसी इंडिया ने बालकलाकार किया आयोजित; देहरादून के विभिन्न स्कूलों से छात्रों ने लिया भाग

prabhatchingari

गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में सूचना विभाग की झांकी को लगातार तीसरी बार प्रथम पुरस्कार

cradmin

सरस मेला ग्रामीण संस्कृति, कौशल और उद्यमिता को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का मंच

cradmin

‘मीठी-मां कु आशीर्वाद 30 अगस्त से सिनेमाघरों में प्रदर्शित

prabhatchingari

Leave a Comment