Prabhat Chingari
अपराध

चमोली पुलिस ने हत्या के अभियुक्त को किया चंद घंटों में गिरफ्तार

*चमोली थानाक्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या के अभियुक्त को चमोली पुलिस ने किया चंद घंटों में गिरफ्तार*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
विगत् 25 अप्रैल को ग्राम छिनका के पास एक व्यक्ति का अधजला शव बरामद हुआ था जिसके चेहरे व गर्दन पर कीडे पडे हुए थे तथा जिसके दोनों पैर जले हुए थे। उक्त शव की पहचान रघुवीर सिंह पुत्र स्व मोहन सिंह निवासी ग्राम ढुंगरी बिजारकोट थाना व जनपद चमोली के रूप में हुई थी। मृतक के परिजनों द्वारा मृतक रघुवीर की हत्या की आशंका जताई गई तथा कोतवाली चमोली पर एक तहरीर दी गई। उक्त तहरीर के आधार पर 28 अप्रैल को कोतवाली चमोली पर मु0अ0स0 18/24 धारा 302,201 भादवि बनाम सन्दीप रावत पंजीकृत होकर विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश सिंह पंवार के सुपुर्द हुई। उक्त प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया। जिसमें वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश सिंह पवांर,उपनिरीक्षक जयसिंह राणा, हेडकास्टेबल गोपाल सिंह एवं कास्टेबल बनवीर सिंह को उक्त अभियोग के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गई जिनके द्वारा उक्त अभियोग का अनावरण करते हुए नामजद अभियुक्त सन्दीप रावत पुत्र अवतार सिंह रावत निवासी ग्राम छिनका थाना व जनपद चमोली उम्र 24 वर्ष को आला कत्ल (बेल्ट जिससे मृतक का गला घोंटा व लाइटर जिससे मृतक को जलाया गया ) बरामद करते हुए मय प्रभावी साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 28 अप्रैल को गिरफ्तार करते हुए उक्त अभियोग का मात्र 03 घण्टों में अनावरण किया गया ।

Related posts

कुलपति डॉ. ओमकार सिंह के इआरपी में करोड़ो रुपयों के घालमेल का पर्दाफाश, शासन ने दिए तुरंत रिकवरी के आदेश

prabhatchingari

पुलिस और सेना ने श्री बद्रीनाथ धाम में चलाया सघन चेकिंग अभियान

cradmin

ऑपरेशन कालनेमि” – देवभूमि की आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस का शिकंजा

cradmin

युवाओं को नशे व साइबर फ्रॉड से बचाने को दून पुलिस की पहल

cradmin

बिना अनुमति सड़क खोदने पर गेल पर गिरी गाज

cradmin

शादी का झांसा, दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन दबाव ,आरोपी गिरफ्तार

cradmin

Leave a Comment