Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

अच्छी लाइफ सेट करने में कौन-सा सिलेबस बड़ा: स्कूल का या फिर जिंदगी का?

अच्छी लाइफ सेट करने में कौन-सा सिलेबस बड़ा: स्कूल का या फिर जिंदगी का?
अतुल मालिकराम , पी आर कंसलटेंट

आपको 3 इडियट्स का यह गाना तो याद ही होगा

“गिव मी सम सनशाइन
गिव मी सम रेन
गिव मी अनदर चांस
आई वॉना ग्रो उप वन्स अगेन”

“99 परसेंट मार्क्स लाओगे, तो घड़ी वरना छड़ी”

अक्सर आपने यह भी सुना होगा कि 10वीं कक्षा अच्छे अंकों से पास कर लो, फिर लाइफ सेट हो जाएगी। या 12वीं कक्षा अच्छे अंकों से पास कर लो, फिर लाइफ सेट हो जाएगी।

क्या सच में ऐसे लाइफ सेट होती है? क्या स्कूल की पढ़ाई पूरी कर लेने के बाद भी आप संतुष्ट हैं? बिलकुल नहीं। स्कूल में बिताया समय या सिलेबस सिर्फ आने वाली परीक्षा की तैयारी के लिए था। लेकिन कौन-सी परीक्षा? इस परीक्षा का नाम है ‘जिंदगी’। जब स्कूल का यह सिलेबस आपकी जिंदगी से मेल ही खाता, तो क्या लाइफ सेट हो पाएगी? क्या आपके मन में भी कभी यह प्रश्न उठा कि उन कई-कई रातों की नींद नीलाम कर और बस्तों का बोझ ढोकर जो पन्ने पढ़े गए, वो एक सार्थक जीवन जीने के लिए कैसे उपयोगी होंगे?

हमें बेहतर नौकरी पाने के लिए और अधिक पढ़ाई करने के लिए कहा गया था, जो हमें जिंदगी की सारी सुख-सुविधाएँ दे सके, लेकिन क्या केवल पैसा ही काफी है? माना कि पैसे का अपना महत्व है, जिसे हम बखूबी समझते हैं, पैसे जीवन के कई क्षेत्रों में हमें बहुत मदद करते हैं। लेकिन स्कूल में और भी अच्छी बातें सीखना भी जरुरी है, जो स्कूल के बाद भी काम आती हैं; ऐसी बातें, जो सिलेबस से अलग हों; ऐसी बातें, जो एक बार सीख ली, तो भविष्य में आने वाली तमाम चुनौतियों से पार पाया जा सकता है; ऐसी बातें, तो जरूरतमंदों की मदद करने का पाठ पढ़ाती हैं; ऐसी बातें, जो खुद से ऊपर सोचने के लिए हमें प्रेरित करती हैं।

कैसा हो, यदि स्कूल में हमें अपनी भावनाओं को संभालने, अपने और दूसरों के साथ अपने संबंधों को समझने, संकट में दूसरों की मदद करने, बेहतर निर्णय लेने के लिए जागरूक करने, असफलताओं से सीखने और उनका सामना करने, पैसों का सही तरीके से उपयोग करने और अपना खर्च खुद उठाने के बारे में सिखाया जाए? साथ ही, हमें बेहतर तरीके से समय बिताने, खुलकर स्वस्थ जीवन जीने, खुशमिज़ाज़ रहने और अपने जुनून या पसंदीदा काम को करने के लिए आगे बढ़ना सिखाया जाए। और भी बहुत से उदाहरण पड़े हैं, जिन्हें यदि हम स्कूलों में ही सीख लेंगे, तो बाद में यह सब सीखने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

Related posts

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि निवेशों के वितरण में लापरवाही बरतने पर कोटद्वार के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी को निलंबन के आदेश।

prabhatchingari

एचआईटीएस के प्रोफेसर ने नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कार्बन डाइऑक्साइड को सूरज की रोशनी से नवीकरणीय ईंधन में बदला

prabhatchingari

पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को दी होली की शुभकामना……

prabhatchingari

कल से शुरू होगा बजट सत्र, विधानसभा सत्र को लेकर पुलिस अलर्ट, डायवर्ट रहेंगे ये रूट

prabhatchingari

ओ0पी0 राम सिंह की अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर उनके सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में एक गरिमामय विदाई दी गई

cradmin

लखवाड़-त्यूनी प्लासू परियोजनाओं को डीएम ने बताया उत्तर भारत की ऊर्जा रीढ़, 15 सितंबर तक पूर्ण होंगी मुआवजा प्रक्रियाएं

cradmin

Leave a Comment