*विकासखंड उखीमठ के सुदूर्वर्ती क्षेत्र के राउँलेक में सेवा इंटरनेशनल की सेवा आरोग्यम परियोजना के अंतर्गत एक वहु विशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
आज जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड उखीमठ के सुदूर्वर्ती क्षेत्र के राउँलेक में सेवा इंटरनेशनल की सेवा आरोग्यम परियोजना के अंतर्गत एक वहु विशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया l शिविर में 125रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गयाl शिविर मे 48 रोगियों का नेत्र जाँच, 32 रोगियों का दंत परीक्षण,22 रोगियों का स्त्री रोग,20 आयुष परीक्षण, 68सामान्य रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया l
स्वास्थ्य शिविर में 8 नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद की पहचान कर उन्हें शल्य चिकित्सा हेतु हायर सेंटर रेफर की सलाह दी गयी l रेफर किये सभी रोगियों की निशुल्क शल्य चिकित्सा विवेकानंद नेत्रलाय के सहयोग से होगा ।
शिविर में डा० विपुल, डॉo शैलेश राय,स्त्री रोग विशेषज्ञ डा o जया,डाo दीपक, डाo अरुण ने स्वास्थ्य परीक्षण किया गया l
स्वास्थ्य शिविर मे रक्त चाप जाँच,26 मधुमेह जाँच,रक्त अल्पता जाँच, बी एम आई परीक्षण, 3 गर्भवती महिलाओं की जाँच भी स्वास्थ्य शिविर मे की गयी ।
स्वास्थ्य शिविर मे सेवा इंटरनेशनल के परियोजना प्रभारी प्रदीप नेगी, ब्लॉक समंवयक् अजय रावत,, शिविर समन्वयक राहुल रावत,फार्मासिस्ट निशा एवम आकस्मिक चिकित्सा टेक्नीशियन कामना, ललिता,दिव्या,सोनिका, गंभीर सिंह, आदि ने सहयोग किया।
prabhatchingari
I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .
For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
