Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

ग्राफिक एरा अस्पताल ने ओपीडी व सर्जरी निशुल्क

देहरादून:- ग्राफिक एरा अस्पताल में ओपीडी और सर्जरी की सेवाएं एक हफ्ते के लिए निश्शुल्क कर दी गई हैं। इसके साथ ही आज (15 जून) से एक हफ्ते के लिए निशुल्क बाल रोग चिकित्सा शिविर शुरू किया जाएगा। इस दौरन विशेषज्ञों की सेवाएं निशुल्क उपलब्ध रहेंगी।

ग्राफिक एरा के प्रबंधन ने लोगों को बेहतरीन सेवाओं का लाभ देने के लिए यह कदम उठाया है। ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने बताया कि 15 से 21 जून तक ग्राफिक एरा अस्पताल में स्त्री रोग, बाल रोग, चर्म, ईएनटी, हड्डी, जनरल मेडिसिन और जनरल सर्जरी की ओपीडी में विशेषज्ञों की सेवाएं निश्शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इस दौरान 15 से 18 जून तक सभी छोटे आपरेशन भी निशुल्क किए जाएंगे। ग्राफिक एरा अस्पताल के निदेशक डा. पुनीत त्यागी ने बताया कि हीट वेव से बच्चों पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों को देखते हुए बाल रोग विशेषज्ञों का विशेष शिविर 15 जून की सुबह शुरू कर दिया जाएगा। एक हफ्ते चलने वाले इस शिविर में बच्चों के लिए विशेषज्ञों की सेवाएं निशुल्क उपलब्ध रहेंगी। बाल रोग विशेषज्ञ डा. शांतनु शुभम ने बताया कि तेज गर्मी और हीट वेव के कारण बच्चों के शरीर में पानी की कमी, उल्टी दस्त, बुखार और दौरा पड़ने जैसी समस्याएं आ रही हैं। इनमें लापरवाही बरतना खतरनाक हो सकता है। ऐसे लक्षणों से पीड़ित बच्चों को खतरे से बचाने के लिए आयोजित इस शिविर में उनके साथ ही चाइल्ड स्पेशलिस्ट डा. गिरीश गुप्ता, डा. नंदिता गौतम, डा. ऋचा जोशी, डा. श्रेया मिश्रा और डा. सैयद मोईज अहमद शामिल रहेंगे।

Related posts

AIIMS ऋषिकेश द्वारा संचालित हेली एंबुलेंस हो रही गंभार मरीजो के लिए हो रही संजीवनी साबित

prabhatchingari

स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत

cradmin

आस्था गिल की सुरमई आवाज के साथ ही जेनेसिस-2025 का समापन

prabhatchingari

एसजीआरआरयू में हिंदी दिवस का आयोजन

cradmin

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में वर्ल्ड IBD डे पर जागरूकता शिविर का आयोजन

prabhatchingari

आपदा पीड़ितों को बड़ी राहत: 110 परिवारों में ₹87 लाख से अधिक की सहायता वितरित

cradmin

Leave a Comment