---Advertisement---

बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने लखपत बुटोला पर दांव खेला

By: prabhatchingari

On: Monday, June 17, 2024 3:17 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

*बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने लखपत बुटोला पर दांव खेला*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने बद्रीनाथ विधानसभा से लखपत बुटोला को प्रत्याशी बनाया है।
गौर हो कि भाजपा ने बद्रीनाथ सीट से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं यूकेड़ी ने बच्ची राम उनियाल को प्रत्याशी बनाया है। वहीं आज कांग्रेस हाईकमान ने बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव के लिए बद्रीनाथ से लखपत बुटोला को प्रत्याशी बनाने से पहले कांग्रेस लंबे समय से वेट एंड वॉच की स्थिति में थी। आखिरकार पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सियासत को बढ़ा दिया है।
बता दें कि आज ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में पार्टी ने कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला को बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया गया है।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment