Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली को मिल रहा अपार जनसमर्थन

*निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली को मिल रहा अपार जनसमर्थन*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली ने बद्रीनाथ विधानसभा के दशोली ब्लॉक के गोपेश्वर ,रोली , घिंघराण, देवर खडोरा, कुंजो मैकोट, खंडारा में जन सम्पर्क किया। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र को नेताओं ने सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया है। यहां गोपेश्वर से पिपलकोटी तक 29 किलोमीटर नेशनल हाइवे बनाने की आवश्यकता है ताकि इस क्षेत्र के 22 गांवों को तीर्थाटन और पर्यटन से जोड़ा जा सके ।यहां के स्थानीय युवाओं को रोजगार स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। जिसके लिए हम लोग लड़ाई लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी ।
दूसरा गणेश्वर महादेव मंदिर को भी आध्यात्म और तीर्थाटन से जोड़कर इसके माहात्म्य को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। तीसरा महत्वपूर्ण विषय यहां कुजों मेकोट से रुद्रनाथ के आस्था पथ को यात्रियों से जोड़ने आगे बढ़ाने और प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी लेता हूं जिसके लिए ट्यूरिज्म वेबसाइट और सोशल मीडिया से आगे बढ़ाया जाएगा। जिससे हमारे स्थानीय बेरोजगारों को घर बैठे रोजगार से जोड़ा जा सके।
उन्होंने बताया कि मैं इस पूरे चुनाव में नेताओं की तरह वोट मांगने नही जा रहा हूं । मेरा पहला फोकस क्षेत्र की समस्याएं और क्षेत्र में संभावनाओं पर है। नेताओं की नजर में जनता सिर्फ वोट बैंक है और उनके लिए ये सिर्फ चुनाव है जबकि मेरे लिए ये मेरे इन पहाड़ों के एक नए स्वरूप की दिशा ने एक कदम है ।आइए विकास के इस नए स्वरूप को स्वीकार कीजिए और परिवर्तन की दिशा में आगे बढिये।

Related posts

सूर्यकांत धस्माना ने दून अस्पताल का किया दौरा, अस्पताल के बर्न वार्ड के प्रभारी सर्जन व मरीजों से मिले

prabhatchingari

मंडी में पांच रुपए प्रति किलो बिक रहे नौरंगा फूल, किसान बोले- खर्च भी नहीं निकल रहा | Nauranga flowers are being sold for five rupees per kg in the market, the farmer said – even the expenses are not coming out

cradmin

क्लस्टर योगा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली देहरादून पुलिस की विजेता टीम ने की एसएसपी से कि शिष्टाचार भेंट*

prabhatchingari

नमामि गंगे साइट पर हुये हादसे में शहीद होमगार्ड के आश्रितों को बीमा की राशि के चेक दिये गये

prabhatchingari

केशव मित्तल बने जेई मेन्स- 2025 में देहरादून टॉपर

prabhatchingari

श्रीकंठ ट्रैक पर लापता हुए ट्रेकर को SDRF ने किया रेस्क्यू

prabhatchingari

Leave a Comment