Prabhat Chingari
व्यापार

मेक इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया’ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, नया एयर कंडीशनर स्थानीय रूप से निर्मित है

देहरादून,: लगातार 15 वर्षों से नंबर 1 वैश्विक प्रमुख उपकरण ब्रांड हायर अप्लायंसेज इंडिया ने अपना नया किनौची डार्क एडिशन एयर कंडीशनर लॉन्च किया है, जो इनोवेशन और प्रीमियम ख़ूबसूरती का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार किए गए नए एयर कंडीशनर में 10 सेकंड में सुपरसोनिक कूलिंग, फ्रॉस्ट सेल्फ-क्लीन टेक्नोलॉजी, हेक्सा इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, इंटेली कन्वर्टिबल 7-इन-1 जैसी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी मौजूद हैं। 1.6 टन और 1.0 टन के साथ यह सभी रिटेल चैनलों पर उपलब्ध होगा।

भारतीय उपभोक्ताओं के लिए इनोवेटिव उत्पाद बनाने के लिए प्रतिबद्ध, हायर इंडिया लगातार उपभोक्ता की इंस्पायर्ड लिविंग जैसी मांगों को पूरा करने के लिए विकसित हुआ है। कस्टमर-ड्रिवन इनोवेशन को ध्यान में रखते हुए, ब्रांड नए लॉन्च के साथ उपभोक्ताओं के लिए एक प्रीमियम अनुभव प्रदान करने पर केंद्रित है।

नए लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, हायर अप्लायंसेज इंडिया के अध्यक्ष, श्री एनएस सतीश ने कहा, “हायर इंडिया में, उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को प्राथमिकता देना हमारे सिद्धांतों का मूल आधार रहा है। पिछले कुछ वर्षों में, रोजमर्रा की जिंदगी को स्मार्ट, सुविधाजनक और आरामदायक बनाने वाले इनोवेटिव सोल्यूशंस पेश करने के साथ-साथ, हमने ऐसे उत्पादों का एक पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने पर ध्यान केंद्रित किया है जो सौंदर्यपूर्ण रूप से डिज़ाइन किए गए प्रीमियम उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करते हैं। ग्राहक-प्रेरित नवाचार बनाने के लिए प्रतिबद्ध, हमारे सभी एयर कंडीशनर, जिनमें नवीनतम किनौची डार्क एडिशन भी शामिल है, भारत में निर्मित हैं और भारतीय बाजार के लिए सावधानीपूर्वक डिज़ाइन किए गए हैं। इस एयर कंडीशनर के साथ, हम उपभोक्ताओं को उन्नत सुविधाओं के साथ एक प्रीमियम उत्पाद पेश कर रहे हैं, जो कि पूर्णतः सुनिश्चित करता है कि वे दक्षता और शैली दोनों के साथ गर्मी का मुकाबला कर सकें।”

प्रीमियम एसथेटिक्स और डिजाइन
हाल के वर्षों में, भारतीय उपभोक्ताओं के बीच अपने घरों के सौंदर्य को अधिक महत्व देने के लिए एक उल्लेखनीय बदलाव आया है, वे इसे अपने व्यक्तित्व का प्रतिबिंब मानते हैं। इस विकसित हो रहे रुझान और बढ़ती मांग को स्वीकार करते हुए, हायर ने किनौची डार्क एडिशन एयर कंडीशनर पेश किया है जो केवल एक कूलिंग डिवाइस नहीं है। यह मॉडल प्रीमियम तकनीक, नवाचार और एक आकर्षक डिजाइन को जोड़ता है, जो कि घरों में एक शानदार एलिगेंस और उत्कृष्टता की नई भावना को दर्शाता है।

10 सेकंड में सुपरसोनिक कूलिंग
नए एयर कंडीशनर की एक खासियत यह है कि यह पारंपरिक एयर कंडीशनर की तुलना में 20 गुना तेज कूलिंग एक्सपीरियंस प्रदान करने की क्षमता रखता है। इसके अतिरिक्त, मॉडल को 60 डिग्री सेल्सियस तक के अत्यधिक तापमान में भी कुशल कूलिंग प्रदान करने के तहत इंजीनियर किया गया है।

फ्रॉस्ट सेल्फ-क्लीन टेक्नोलॉजी
नया किनौची मॉडल स्वस्थ, स्वच्छ हवा प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है, जो भारतीय ग्राहकों के लिए हायर की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। संपूर्ण इन्वर्टर एयर कंडीशनर रेंज में फ्रॉस्ट सेल्फ-क्लीन तकनीक 99.9% स्टरलाइजेशन सुनिश्चित करती है, जो कि केवल 15 मिनट में पूरी तरह से स्वच्छ हवा प्रसारित करती है और 6 मिनट में हवा को सुखा देती है।

हेक्सा इन्वर्टर टेक्नोलॉजी
इलेक्ट्रॉनिक एक्सपेंशन वाल्व और डुअल डीसी कंप्रेसर के साथ फुल डीसी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी द्वारा समर्थित यह एयर कंडीशनर अत्यधिक मजबूत डिजाइन के साथ आता है जो कि अतिरिक्त पावरफुल परफॉरमेंस का प्रदर्शन प्रदान करता है।

इंटेली कन्वर्टिबल-7 इन 1
यह इंटेलीजेंट कन्वर्टिबल फीचर उपयोगकर्ताओं को अपनी आवश्यकता के अनुसार एयर कंडीशनरों की कूलिंग क्षमता को कम करने की अनुमति देता है। इंटेली प्रो सेंसर कुशल प्रदर्शन के लिए सेल्फ-एडजस्टमेंट भी प्रदान करता है। यह उपयोगकर्ताओं को अपनी ज़रूरत के अनुसार एयर कंडीशनर का टन भार चुनने में मदद करेगा, जिसके परिणामस्वरूप अधिक ऊर्जा की बचत होगी।

Related posts

पिंक स्टार सेफ्टी रेटिंग – महिला यात्रियों के लिए पहली अनूठी सुरक्षा रेटिंग और दुनिया भर में घूमने-फिरने वाली महिलाओं के लिए गेम चेंजर

prabhatchingari

पीटर इंग्लैंड के ‘द बॉलीवुड वेडिंग’ कलेक्शन को फेमस इंडियन डायरेक्टर करण जौहर ने किया लॉन्च

prabhatchingari

CMF (सीएमएफ) बाय नथिंग ने लॉन्च किए सीएमएफ फोन 1, सीएमएफ बड्स प्रो 2 और सीएमएफ वॉच प्रो 2

prabhatchingari

सूरज से कमाई’ का मंत्र: भूमिका सोलर और हैवल्स ने बताया सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बनने का रास्ता

cradmin

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने ब्रिटेन में अपनी उपस्थिति मजबूत की, लीसेस्टर में खोला अपना दूसरा शोरूम

prabhatchingari

एनएसडीएल ने विदेशी निवेशकों के लिए बाज़ार में प्रवेश को आसान बनाने के लिए नया एफपीआई-एफवीसीआई पोर्टल लॉन्च किया

cradmin

Leave a Comment