Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

बद्रीनाथ विधानसभा में प्रचार अभियान तेज, निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली ने बढ़ाई भाजपा कांग्रेस की चिंता

*बद्रीनाथ विधानसभा में प्रचार अभियान तेज, निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली ने बढ़ाई भाजपा कांग्रेस की चिंता*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
बद्रीनाथ विधानसभा में प्रचार अभियान ने तेजी पकड़ ली है। निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली ने निजमुला घाटी के गांवों का दौरा किया।
पाणा, ईरानी, झींझी, पगना, दूरमी, निजमुला, सैंजी, ब्यारा, गौना, गाड़ी गांवों में जन संपर्क के दौरान नवल खाली ने कहा कि ये सिर्फ चुनाव नही है, ये बद्रीनाथ की जनता का भाजपा कांग्रेस के खिलाफ एक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने जनता को अपना गुलाम समझ लिया है जो दलबदल करके जनता पर अनावश्यक चुनाव थोप रहे हैं।
नवल खाली ने कहा कि इन पार्टियों को सबक सिखाने का एक ही तरीका है कि जनता इस बार अपने निर्दलीय प्रत्याशी को जितवाए ताकि केंद्र तक के नेता हिल जाएं और उनको जनता ताकत का अंदाजा हो जाय।
उन्होंने कहा कि वैसे भी भाजपा कांग्रेस के जीतने हारने से सरकार तो बदलनी नही है ऐसे में निर्दलीय के पक्ष में जनता को इसबार अपनी ताकत दिखानी पड़ेगी।
नवल खाली ने कहा कि उन्हे दशोली, जोशीमठ और पोखरी की जनता का आपार समर्थन मिल रहा है जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है। यही मौका है जब जनता इन दोनो पार्टियों को शिकस्त देकर अपनी ताकत परे देश में दिखा सकती है।

Related posts

सपनों और सेल्फी से भरा पहला दिन ग्राफिक एरा में बीटेक इंडक्शन प्रोग्राम शुरू

cradmin

जनसेवक के रूप में अपनी जिम्मेदारी समझें अधिकारी,डीएम

prabhatchingari

ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय में 12 सितंबर को लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

cradmin

आंगन से अंतरिक्ष तक बेटियां लहरा रही परचम राष्ट्रीय महिला आयोग ने डा. राखी घनशाला को किया सम्मानित

cradmin

सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर क्रॉस कंट्री रेस का शुभारंभ ,ऋतु खंडूड़ी भूषण

prabhatchingari

डीएम सविन दरांति उठाकर सुबह-सुबह खेत में पहुंचे, धान की फसल काटी

cradmin

Leave a Comment