Prabhat Chingari
उत्तराखंड

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से कि शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली, प्रदेश के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में जोधपुर लोकसभा से सांसद एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हे पुनः केंद्रीय मंत्री का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से चार धाम में पर्यटन सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग करने तथा उत्तराखण्ड में टूरिस्ट डेस्टिनेशन का दायरा बढ़ाने का अनुरोध किया गया।
मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि पर्यटक स्थल मसूरी नैनीताल जैसे पर्यटन स्थलों में पर्यटकों का अधिक दबाव बढ़ रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने पर्यटन स्थलों के आस पास के क्षेत्रों में भी पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया। जिसपर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए राज्य से शीघ्र प्रस्ताव भेजने तथा मामले में जल्द कार्यवाही का भी भरोसा दिलाया।
मुलाकात के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को गंगाजल भी भेंट किया।

Related posts

जांच में दोषी पाए जाने पर जलागम मंत्री के हस्तक्षेप के बाद नियुक्ति एजेंसी टीडीएस पर कसा शिकंजा

prabhatchingari

किसानों के खाते में सीधा भरोसा: देहरादून से जुड़े हजारों कृषक, पीएम किसान निधि बनी वरदान

cradmin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश में आयोजित विजय संकल्प रैली को किया संबोधित

prabhatchingari

पेंट फैक्ट्री में मारे गए लोगों को मोरारीबापू ने श्रद्धांजलि

prabhatchingari

संत श्री कबीर साहिब जी का 627 व प्रकटोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया

prabhatchingari

विरासत की पहली शाम छोलिया नृत्य और वायलिन वादन के नाम रही

prabhatchingari

Leave a Comment