*देश के प्रथम गाँव माणा में चमोली पुलिस द्वारा किया गया खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
भारत सरकार एंव पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा सीमान्त गाँवों के स्थानीय निवासियों एंव पुलिस विभाग के मध्य समन्वय बनाए जाने हेतु स्थानीय निवासियों के साथ युवा खेल प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाने हेतु दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में चमोली पुलिस द्वारा देश के प्रथम गाँव माणा में आईटीबीपी, एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस एवं स्थानीय निवासियों के मध्य विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। जिसमें माणा गाँव के स्थानीय महिलाओं एंव पुरूषों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में पुरूषों के मध्य बालीबॉल व महिलाओं के मध्य रस्साकस्सी प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
पुलिस अधिकारियों द्वारा कहा गया कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। खेलों से सहयोग की भावना का विकास होता है साथ ही खेल मनुष्य को शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाते है। स्थानीय निवासियों ने चमोली पुलिस द्वारा आपसी समन्वय बनाए रखने हेतु खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किए जाने की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन कराए जाने की अपील की गयी।
prabhatchingari
I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .
For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
