Prabhat Chingari
स्वास्थ्य

राज्य की पहली लैब ऑन व्हील्स-मोबाइल साइंस लैब को हरी झंडी

देहरादून ,प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेष के सरकारी विद्यालयों में पढ रहे छात्र-छात्रओं को लैब ऑन व्हील्स के माध्यम से चार मोबाईल सांइस लैब की सौगात दी गई। मुख्यमंत्री ने अपने आवास कैम्प कार्यालय परिसर में पहले मोबाईल सांइस लैब के विज्ञान माॅडलों का अवलकन किया फिर चारों मोबाईल सांइस लैब को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विज्ञान माॅडलों को प्रदर्शित कर रहें राजकीय इण्टर काॅलेज भीमावाला के छात्र-छात्राओं के साथ खूब संवाद भी स्थापित किया।
इस अवसर पर यूकाॅस्ट के महानिदेशक प्रो0 दुर्गेश पंत ने बताया कि लैब ऑन व्हील्स उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकाॅस्ट) एवं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना है जिसके माध्यम से राज्य के ग्रामीण/दूरस्थ क्षेत्रों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने और विज्ञान संचार गतिविधियों को बढावा देने कार्य किया जाना है। परियोजना के अंतर्गत प्रयोगशाला, व्यवाहारिक प्रदर्शनों /माॅडलों, विज्ञान गतिविधियों और प्रदर्शनों के माध्यम से प्रदेश के कक्षा छः से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं को जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित आदि विशय के पाठ्यक्रम को ओर अच्छे से सीखने एवं समझ पाने का अवसर प्रदान किया जाएगा। प्रो0 पंत ने कहा कि प्रदेश में परियोजना का संचालन दो चरणों में किया जा रहा है, प्रथम चरण में राज्य के 04 जिलों क्रमश: चम्पावत, अल्मोड़ा, देहरादून एवं पौड़ी में लैब ऑन व्हील्स का संचालन किया जा रहा है जिसके पश्चात दूसरे चरण में राज्य के सभी जनपदों में परियोजना का संचालन किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव नितेश झा एवं महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर भगत ने भी लैब ऑन व्हील्स में प्रदर्षित विभिन्न विज्ञान आधारित माॅडलों का अवलोकन किया एवं छात्र-छात्राओं के साथ संवाद स्थापित किया। इस मौके पर यूकाॅस्ट से अमित पोखरियाल, जितेन्द्र कुमार, डा0 पीयूष जोशी, विकास नौटियाल, प्रहलाद अधिकारी, डा0 पुनीत सिंह एवं सहयोगी संस्था अगस्त्या इण्टरनेशनल से शिव कुमार, विकास तिवारी, दया शंकर के अलवा भीमावाला इण्टर काॅलेज के प्रधानाचार्य डा0 एस के अग्रवाल एवं राम आश्रय चैहान आदि उपस्थित रहे।

Related posts

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने परखी दून और कोरोनेशन अस्पताल की व्यवस्थाएं…

cradmin

ऑल्ट्रस हेल्थकेयर ने देहरादून में उन्नत इन-पेशेंट विभाग (आईपीडी) खोला, जो मातृत्व एवं बाल चिकित्सा देखभाल में एक नया मानक स्थापित करेगा

prabhatchingari

डॉक्टर्स का ब्लैक रिबन बांधकर काम करना और विरोध प्रदर्शन महीने भर के लिए स्थगित,

prabhatchingari

रक्तदान महादान: “विचार एक नई सोच” का अनुकरणीय प्रयास, 216 यूनिट एकत्र

cradmin

ई-वेस्ट से निपटने के लिए रीसाइक्लिंग है जरूरी

prabhatchingari

एस.जी.आर.आर.आई.एम.एण्ड एच.एस. के नव आगुंतक छात्र-छात्राओं की वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ सम्पन्न

cradmin

Leave a Comment