Prabhat Chingari
उत्तराखंड

हरेला पर हब और सोसायटी ने मिलकर रोपे पौधे

देहरादून।
हब फोर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन देहरादून और उत्तराखंड की नौनी सोसाइटी की ओर से हरेला पर्व के उपलक्ष्य में पौधा रोपण किया गया । इस मौके पर सर्वे चौक के समीप स्थित महिला छात्रावास में करीब 30 पौधे लगाए गए। साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम ” अभियान के तहत भी पौधा रोपण किया गया । इस मौके पर हब की को-ऑर्डिनेटर सरोज ध्यानी ने कहा कि पौधा रोपण किये गए इन पौधों की देख-रेख भी की जायेगी । उत्तराखण्ड की नौनी सोसाइटी की अध्यक्ष नलिनी गोसाईं ने कहा कि सोसाइटी की ओर से समय समय पर इस तरह की गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं । उन्होंने कहा कि इस समय जिस तरह से पर्यावरण में बदलाव आ रहे हैं, तो पौधा रोपण की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। जिसके लिए सभी को पौधा लगाकर उनको बचाने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर नीम, पीपल, आम, अमरूद, जामुन, बेल आदि पौधे लगाए गए । इस मौके पर पूजा तोमर, सुषमा कोठारी, माया नेगी, आदि ने सहयोग किया ।

Related posts

बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी पुलिस की फायरिंग में बदमाश हुआ घायल

prabhatchingari

अंतरिक्ष यात्री हैं आज के सुपर हीरो ग्राफिक एरा में प्रक्षेपण यान पर सम्मेलन

cradmin

दून में छात्र गुटबाजी पर सख्ती, एसएसपी ने दिए कड़े निर्देश

cradmin

संसदीय प्रक्रिया व लोकतांत्रिक की परंपराओं को जानेंगे युवा, करेंगे चर्चा

prabhatchingari

रजत पदक जीतने वाली फुटबॉल टीम को किया सम्मानित…

prabhatchingari

पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान शिविर का आयोजन

prabhatchingari

Leave a Comment