Prabhat Chingari
उत्तराखंड

चमोली जिले के कोठियालसैंण पावर हाउस में लगी आग, बिजली सप्लाई हुई ठप्प

*चमोली जिले के कोठियालसैंण पावर हाउस में लगी आग, बिजली सप्लाई हुई ठप्प*
चमोली (प्रदीप लखेड़ा )
कोठियालसैंण में बिजली विभाग के पावर हाउस में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग लगने से क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप्प हो गई।
जानकारी के अनुसार कोठियालसैंण स्थित पावर हाउस में दोपहर को लोगों ने धुवां निकलते हुए देखा तो किसी ने इसकी सूचना फायर सर्विस को दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने देखा कि पावर हाउस के पैनल और तारों में आग लगी है। जिससे सप्लाई लाइन पूरी तरह से जल गई है। फायर सर्विस आग बुझाने के कार्य में लगी है।
पावर हाउस में आग लगने से जिला मुख्यालय गोपेश्वर, बछेर, बामियाला, घिंघराण के साथ ही समीपवर्ती क्षेत्रों में बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप्प पड़ गई है। किसी प्रकार की क्षति का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related posts

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मेलाधिकारी सोनिका

cradmin

वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ : मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई बाइक रैली को हरी झंडी

cradmin

पत्रकार कल्याण व सम्मान पेंशन योजना की बैठक संपन्न

prabhatchingari

एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेज इंडिया के सीईओ ने महिला सशक्तिकरण के लिए भागीदारी, कौशल विकास एवं लैंगिक समानता को सबसे अहम बताया

prabhatchingari

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी व सम्मान समारोह का किया आयोजन……

prabhatchingari

उत्तराखंड के सरकारी अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला को दो हजार रुपये का तोहफा मिलेगा।

prabhatchingari

Leave a Comment