Prabhat Chingari
उत्तराखंड

श्रमिकों के बच्चों को फ्री में मेकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग कराएगी धामी सरकार

देहरादून/ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘ मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना-2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मोबाइल लर्निंग स्कूल की सुविधा के लिए दो बसों का शुभारंभ भी किया।

मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को जनपद हरिद्वार और जनपद उधमसिंह नगर के लिए मोबाइल लर्निंग स्कूल के लिए एक-एक बस का फ्लैग ऑफ किया गया। इससे पहले देहरादून और नैनीताल जनपदों के लिए इस पहल की शुरूआत की गई थी, जिसके तहत 314 बच्चे प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 75 बच्चों का प्रतिवर्ष चयन कर रूद्रपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में उच्च तकनीकि शिक्षा प्रदान की जायेगी। इन बच्चों को मेकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग जैसे विषय में 03 वर्ष का तकनीकि प्रशिक्षण प्रदान कर उनके रोजगार के लिए प्लेसमेंट की व्यवस्था भी की जायेगी। इन बच्चों के प्रशिक्षण का खर्चा सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को इस तरह के प्रशिक्षण प्रदान करने से उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में आगे आने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, अध्यक्ष उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्री आर.मीनाक्षी सुंदरम्, सचिव उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड सुश्री दीप्ति सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

अब बाबा केदार की यात्रा होगी आसान

prabhatchingari

उत्तराखंड ग्लोबल इंनवेस्टर्स समिट 2023 में टीएचडीसीआईएल ने टिहरी, उत्तराखंड में वाटर स्पोर्ट्स हाई परफॉर्मेंस अकादमी के लिए एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

prabhatchingari

BIS द्वारा पेयजल विभाग के अभियंताओं के लिए दो दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यक्रम का आयोजन

cradmin

भारतीय रेड क्रॉस शाखा चमोली की ओर से जीपी कंपनी जोशीमठ में तीन दिवसीय प्रशिक्षण

cradmin

भारत और जापान की साझी संस्कृति बन सकती है विश्व सहयोग का आधार

cradmin

विधानसभा उपचुनाव 2023 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद समस्त राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारियों को उपचुनाव के सम्बन्ध में दिये गये आवश्यक दिश-निर्देश!

prabhatchingari

Leave a Comment