Prabhat Chingari
उत्तराखंड

बजट बनेगा राष्ट्र निर्माण का आधार,विकास को समर्पित मोदी सरकार:-रेखा आर्या*

देहरादून :- मोदी सरकर 3.O के बजट 2024 को लेकर उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्या नें कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा आज एक बहुआयामी बजट पेश किया गया है जोकि भारत की विकास यात्रा को अभूतपूर्व गति देगा। यह एक सर्वस्पर्शी बजट है, जिसमें समाज के हर वर्ग के उत्थान और उसकी उन्नति को सुनिश्चित किया गया है। इस बजट से ना केवल देश प्रगति पथ पर आगे बढ़ेगा अपितु ये आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देखे गए, वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के स्वप्न को भी साकार करेगा।

इस बजट में, महिलाओं और बालिकाओं को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये आवंटित कर आदरणीय प्रधानमंत्री जी और माननीय वित्त मंत्री जी ने महिलाओं और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया है।

मैं देवभूमि की सभी महिलाओं की तरफ से केंद्र सरकार का आभार प्रकट करती हूं।

Related posts

तुलाज़ इंस्टीट्यूट में मॉडर्न एआई आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित

cradmin

टीएचडीसीआईएल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत स्वच्छता शपथ ली

cradmin

आपदा के बीच जमीनी मोर्चे पर डटे डीएम संदीप तिवारी और एसपी सर्वेश पंवार

cradmin

शहरी विकास सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने किया बमोथ गांव में प्रस्तावित वेलनेस सिटी स्थल का निरीक्षण

prabhatchingari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” के 109 वें संस्करण को सुना व देखा ,राज्य मंत्री मधु भट्ट

prabhatchingari

भारत रंग महोत्सव वैश्विक एकता को बढ़ावा देने का सफल प्रयास: महाराज

prabhatchingari

Leave a Comment