देहरादून:- चंद्रबनी चोयला में बीते 23 जुलाई 2024 को कुछ अभियुक्तों द्वारा गौरव सैनानी बीर बहादुर के परिवार पर हुए हमले और उनकी मौत के संबंध में आज गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक व एस एस पी देहरादून से मिला। गौरव सैनानी एसोसिएशन ने पुलिस महानिदेशक को उक्त घटना के लिए समकक्ष अधिकारीयों को आदेशित के लिए कहा। घटना की गहनता से जांच कराई जाए। ताकि आने वाले समय में कोई भी ऐसी घटना को अंजाम नहीं न दे सके। एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने पुलिस महानिदेशक को बताया कि पूर्व सैनिकों व पूर्व अर्द्धसैनिको के साथ बीते कुछ समय से देहरादून में धोखाधड़ी व हत्या के मामले बहुत ज्यादा बढ़ रहे हैं अपराधियों में पुलिस का भी खौफ नहीं है और लगातार घटना को अंजाम दे रहे हैं।भू माफियाओं के द्वारा की जगह जगह पर एक ही जमीन को बार बार बेच रहे हैं जिससे दो पक्षों में विवाद का कारण बन रहा है और इस पर मारपीट व हत्या जैसी घटना घटित हो रही है। इस पर पुलिस प्रशासन व राजस्व विभाग को गहनता से संज्ञान लेना चाहिए ।वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमने बीर बहादुर थापा की मौत के मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है और कोर्ट अपनी कार्रवाई करेगा और कहा है कि आगे से ऐसे मामले न हो इसके लिए थाने चौकी सभी को आदेशित किया जायेगा। एसोसिएशन पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हैं और इस मामले पर शासन प्रशासन तक बात कर रहा है।इस मौके पर सचिव गिरीश जोशी, बिरेंद्र कंडारी, खुशाल परिहार व उत्तम गुंसाईं मौजूद थे।
prabhatchingari
I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .
For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
