Prabhat Chingari
शिक्षा

प्रो. विश्वनाथ खाली गवर्मेन्ट पीजी कालेज कर्णप्रयाग के नये प्रिंसिपल

*प्रो. विश्वनाथ खाली गवर्मेन्ट पीजी कालेज कर्णप्रयाग के नये प्रिंसिपल*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
प्रो. वीएन खाली गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के नए प्रिंसिपल होंगे। उन्होंने शनिवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
प्रो. विश्वनाथ खाली गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, जोशीमठ से स्थानांतरण होकर आए हैं। शनिवार को उन्होंने गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, कर्णयप्रयाग के नए प्रिंसिपल के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कॉलेज पहुंचने पर स्टाफ क्लब द्वारा उनका स्वागत किया गया।
प्रो. खाली ने प्राध्यापकों और नॉन टीचिंग स्टॉफ से सामान्य परिचय के मौके पर कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें इस प्रतिष्ठित महाविद्यालय में प्राचार्य का दायित्व निभाने का अवसर मिला। पूर्व में उन्होंने यहां शिक्षक की भूमिका में भी कार्य किया है।
कॉलेज में शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ करने में नवाचार का प्रयोग उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास और सफलता के लिए शिक्षण के साथ-साथ सह-शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन एवं प्रतिस्पर्धात्मक माहौल तैयार करना उनका लक्ष्य है।
इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उन्होंने पूरे महाविद्यालय परिवार को पूर्ण मनोयोग से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अखिलेश कुकरेती, डॉ आर सी भट्ट, डॉ राधा रावत, डॉ चंद्रावती, डॉ कविता पाठक, डॉ इंद्रेश पांडेय, वैयक्तिक अधिकारी एस एल मुनियाल, जेएस रावत सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Related posts

साइबर सुरक्षा में युवाओं की भूमिका अहम- जितिन प्रसाद

prabhatchingari

ग्रीन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने का संदेश लेकर गूंजा ग्राफिक एरा

cradmin

डा. अनुभा रेक्स कर्मवीर से सम्मानित

prabhatchingari

अथर्व कुमार ने जेईई एडवांस्ड 2025 में एआईआर 2048 के साथ किया शानदार प्रदर्शन

cradmin

थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने सहायक अध्यापिका कुसुमलता गढ़िया का स्वागत किया

prabhatchingari

जैन मिलन महिला एकता एवं वीतराग विज्ञान पाठशाला द्वारा वीतराग विज्ञान प्रतियोगिता संपन्न

prabhatchingari

Leave a Comment