Prabhat Chingari
राजनीती

प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीणों तक पहुंचाएं राहत सामाग्री: माला राज्य लक्ष्मी शाह

टिहरी : उत्तराखण्ड में लागातर हो रही बारिश आफत बनी हुई है। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। पहाड़ों में भारी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
टिहरी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में टिहरी गढ़वाल के भिलंगना ब्लॉक में भारी तबाही का मंजर सामने आया है।
टिहरी और उत्तरकाशी जनपदों में जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। जिसकी जद में ग्रामीणों के मकान, व्यवसायिक भवन, एवं स्कूल आदि क्षतिग्रस्त हुए हैं।
इस सबको देखते हुए सांसद माला राज्य लक्ष्मी साह ने जिलाधिकारी टिहरी और जिलाधिकारी उत्तरकाशी से फोन पर वार्ता करके आपदाग्रस क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने ग्रामीणों को सुरक्षित जगह शिफ्ट करने के साथ ही आपदा की जद में आये स्कूलों को अन्य जगह संचालित करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा आपदा राहत कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन से जुड़ी इकाइयों एन डी आर एफ, एस डी आर एफ एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद किया । साथ ही ग्रामीणों से एवं स्थानीय व्यापारियों से राहत एवं बचाव कार्यों में संयम एवं सतर्कता बनाये रखने का अनुरोध किया ।

Related posts

मतदान तिथियों को लेकर भ्रम में न रहें मतदाता: निर्वाचन आयोग

cradmin

संविधान की समझ बेहतर नागरिक बनने के लिए जरूरी :रेखा आर्या

prabhatchingari

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिका गोपेश्वर द्वारा सगर गांव में कार्यक्रम आयोजित

prabhatchingari

निकाय चुनावों के लिए तैयार रहें पार्टी कार्यकर्ता-सूर्यकांत धस्माना

prabhatchingari

देहरादून के द पेस्टल वीड स्कूल देहरादून ने मुज़फ़्फरनगर में उभरती प्रतिभाओं को दिया मंच

cradmin

भाजपा महानगर आगामी 111वी मन की बात को लेकर प्रदेश में पुनः प्रथम स्थान पर आने के प्रयास को लेकर कार्यकर्ता बढ़ चढकर भाग लेंगे…सिद्धार्थ अग्रवाल

prabhatchingari

Leave a Comment