Prabhat Chingari
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने किया ‘वो 17 दिन’ पुस्तक का विमोचन

देहरादून/नई दिल्ली: स्थित उत्तराखण्ड सदन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘वो 17 दिन’ पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक ‘वो 17 दिन’ सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों पर आधारित है।

मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा सुरंग को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए और कहा कि 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन से ही बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हो पाया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान पुस्तक के लेखक श्री राजीव रंजन सिंह को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सकारात्मकता और अनुभवों से भरी यह पुस्तक निश्चित ही पढ़ने योग्य है।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू, पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और पुस्तक के लेखक श्री राजीव रंजन सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

एडिफ़ाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में दो दिवसीय परामर्श सत्र का सफल आयोजन

cradmin

डीजी तिवारी का कड़ा संदेश: सटीक सूचना, मजबूत मीडिया समन्वय

cradmin

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने एस्पायरिंग  इंजीनियर्स के लिए पेश किया “आकाश इनविक्टस”– अल्टीमेट JEE प्रिपरेशन प्रोग्राम

prabhatchingari

ड्रग्स फ्री देवभूमि’’ को साकार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर

cradmin

अनियंत्रित बस पलटी, SDRF की तत्परता से बचीं कई जानें

cradmin

उत्तराखण्डी फिल्म ‘मीठी- मां कु आशीर्वाद’ का पोस्टर व प्रोमो रिलीज

prabhatchingari

Leave a Comment