Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीयखेल–जगत

स्वतंत्र भारत में एक ही ओलंपिक गेम में दो पदक जीत कर मनु भाकर ने रचा इतिहास

देहरादून मनु भाकर ने रचा इतिहास। 124 साल में मनु भाकर भारत की पहली ओलंपिक खिलाड़ी बनी जिन्होंने एक ही ओलंपिक गेम में 2 मेडल जीते है। कुछ दिन पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल ब्रोंज मेडल जीता था और आज ही सरबजीत के साथ मिक्स 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रोंज पर बाजी मारकर इतिहास रच दिया है, ऐसा करने वाली पिछले 124 साल में वह भारत की पहली खिलाड़ी बन गई है जिन्होंने एक ही ओलामिक गेम 2 मेडल जीते है।

मनु से पहले नॉर्मन प्रिचर्ड ने 1900 के खेलों के दौरान एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीते थे। तब भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था। प्रिचार्ड के बाद कोई भी भारतीय एथलीट एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने में कामयाब नहीं हुआ था। हालांकि, कुछ भारतीय एथलीट हैं जिन्होंने अपने करियर में ओलंपिक खेलों में कुल मिलाकर दो पदक जीते हैं। इनमें सुशील कुमार (कुश्ती) और पीवी सिंधू (बैडमिंटन) शामिल हैं।सुशील ने लंदन 2012 में रजत पदक जीतने से पहले बीजिंग 2008 खेलों में कांस्य पदक जीता था। ऐसा करते ही वह स्वतंत्रता के बाद दो अलग- अलग ओलंपिक में एक से अधिक पदक जीतने वाले भारत के पहले व्यक्तिगत एथलीट बन गए।

Related posts

चमोली जिले को मिला राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड

prabhatchingari

देवभूमि के पदक वीरों को नमन

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने सब जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप में किया प्रतिभाग

prabhatchingari

टिहरी क्वीन्स ने महिला उत्तराखंड प्रीमियर लीग का पहला खिताब जीता

cradmin

29 अगस्त से लगेगा देश का सबसे बड़ा इंडिया इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर

cradmin

SDRF के जवान राजेंद्र सिंह नाथ ने रचा कीर्तिमान, नार्थ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट देनाली को फतह कर इतिहास रच दिया

prabhatchingari

Leave a Comment