Prabhat Chingari
खेल–जगत

लक्ष्य सेन की दूसरी जीत से खिल उठे चेहरे

देहरादून, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन की पेरिस ओलंपिक में दूसरी जीत से ग्राफिक एरा में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्राफिक एरा के एमबीए के छात्र व युवा शटलर लक्ष्य सेन ने यह जीत दुनिया के 13वी रैंक के शटलर प्रणोय एच. एस. के खिलाफ दर्ज की।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बीटेक ऑडिटोरियम में विशाल स्क्रीन लगाकर ओलंपिक के मैच का सीधा प्रसारण किया गया। खचाखच भरे ऑडिटोरियम में सैकड़ो छात्र छात्राएं लक्ष्य सेन की जीत की उम्मीद लगाकर मैच देख रहे थे। मैच के दौरान उत्साहित छात्र-छात्राओं ने सेन के लिए खूब तालियां बजाई। लक्ष्य सेन के जीत दर्ज करते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

भारतीय बैडमिंटन के वंडर ब्वॉय लक्ष्य सेन ने भारत के ही वर्ल्ड रैंक 13 शटलर प्रणोय एच. एस. को सीधे दो सेटों में हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई। सेन के पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल्स में पहुंचने से ग्राफिक एरा में जश्न का माहौल है। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. नरपिंदर सिंह, पदाधिकारियों व शिक्षकों ने मैच का सीधा प्रसारण देखा।

Related posts

ऋषिकेश फाल्कन्स ने रिकॉर्ड तोड़ रोमांचक मुकाबले में 231 रन का लक्ष्य हासिल किया

cradmin

श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी में खेलोत्सव 2025 का भव्य आगाज

cradmin

स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर रील बनाइए, इनाम जीतिए :- रेखा आर्या

cradmin

स्पोर्ट्स मे कैरियर बनाने को छात्रों के लिए मौका,महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और हरिसिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन खुले,

prabhatchingari

पेरिसओलम्पिक में खेलेंगे ग्राफिक एरा के पांच छात्र-छात्राएं हजारों ने विजय का भरोसा जताया

prabhatchingari

प्रीमियर लीग सीजन-2: शेड्यूल घोषित, क्रिकेट का महाकुंभ 23 सितंबर से

cradmin

Leave a Comment