Prabhat Chingari
शिक्षा

किशोर न्याय व दिव्यांग बच्चों के साथ कार्मिकों के व्यवहार के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

देहरादून (जि.सू.का.), जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में आज महिला कल्याण विभाग उत्तराखण्ड के तत्वाधान एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित कार्यक्रम का अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी देहरादून ने किशोर न्याय व दिव्यांग बच्चों के साथ कार्मिकों के व्यवहार के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी बालगृहों के अधीक्षक, केयर टेकर, गृह माता तथा समस्त जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्पीकर डॉ. पवन शर्मा, प्रज्ञा भारद्वाज, पुष्पापासवान व स्वास्थ्य विभाग से डॉ. राजीव कुमार दीक्षित द्वारा बालगृहों में निवासरत सामान्य व दिव्यांग बच्चों के साथ किस प्रकार का व्यवहार किया जाना है के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया तथा बच्चों को डेंगू से बचाव व स्वच्छता के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी।
एक द्विवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मीना बिष्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी, देहरादून तथा उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती अंजना गुप्ता व राजीव नयन एंव बाल कल्याण समिति के सदस्य भी उपस्थित थे ।

Related posts

जेईई मेन रिजल्ट 2025: देहरादून में फिजिक्सवाला (पीडब्लू) के 8 छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए

prabhatchingari

नन्हे मुन्ने बच्चों के डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चेहरे खिले…

cradmin

ग्राफिक एरा में इन्फ्लुएंसर्स मीटकंटेंट क्रिएशन और ब्रांडिंग के गुरु सिखाए

cradmin

अर्थ आब्जर्वेशनल डाटा पर ग्राफिक एरा में कार्यशाला शुरू

prabhatchingari

उत्साह के साथ एमबीए और एमसीए का नया सत्र शुरू

cradmin

सेवा सप्ताह के तहत छात्र–छात्राओं को मिला स्नेह और संबल

cradmin

Leave a Comment