Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

बिटकॉइन खरीदने के नाम पर 2.24 लाख की ठगी, आरोपी को किया कोलकाता से गिरफ्तार

देहरादून/पौड़ी से बिटकॉइन खरीदने के नाम पर दो लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है.बिटकॉइन खरीदने के नाम पर 2.24 लाख की ठगी करने वाले शातिर साइबर ठग को पौड़ी पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी की अनुसार पांच अप्रैल को पीड़ित वैभव मल्होत्रा निवासी पटेल मार्ग कोटद्वार ने तहरीर में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने टेलीग्राम और इस्ट्रांग्राम पर बिटकॉइन में पैसा डबल करने का लालच देकर यूपीआई के माध्यम से 2.24 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी की.आरोपी को किया कोलकाता से गिरफ्तार
मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की. जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी वर्तमान में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में है. लेकिन आरोपी अपनी गिरफ़्तारी से बचने के लिए बार बार अपने ठिकाने, मोबाइल और आईएमईआई नम्बर बदल रहा था. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस रिजवान अली (46) निवासी कोलकाता को पकड़ने में कामयाब हुई.

Related posts

चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

cradmin

उत्तराखण्ड में ट्राउट फार्मिंग को नई गति, CBDC के माध्यम से लाभ हस्तांतरण की देश की पहली योजना लॉन्च

cradmin

गीता जयंती पर नेपाली भाषा समिति द्वारा सामूहिक गीता वाचन संपन्न

cradmin

सेंट्रियो मॉल में आयोजित हुए एमटीवी डेट टू रिमेम्बर के देहरादून ऑडिशन

prabhatchingari

द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 21 मई को खुलेंगे

prabhatchingari

पहचान बदल-बदलकर महिलाओं को प्रेमजाल में फँसाने वाला ‘नटवरलाल’ गिरफ्तार

cradmin

Leave a Comment