Prabhat Chingari
उत्तराखंड

जम्मू कश्मीर के लेह में शहीद जवान बसुदेव सिंह परोडा के आवास पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।*

देहरादून,गैरसैंण, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को भराड़ीसैंण से गैरसैंण के सारकोट गांव पहुंचे, जहां सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू कश्मीर के लेह में सैन्य युद्धाभ्यास के दौरान शहीद जवान बसुदेव सिंह परोडा के पैतृक आवास पहुंचकर शहीद के परिवाजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों को केंद्र एवं राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भराडीसैण विधानसभा से सारकोट गाँव को जाने वाली सड़क का नाम शहीद बसुदेव सिंह के नाम पर रखने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। साथ ही शहीद की पत्नी को भी सरकारी नौकरी देने की भी बात कही। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं के संबंध में मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन भी सौंपा।
गौरतलब है, कि 30 साल के हवलदार बसुदेव सिंह 16 अगस्त को लद्दाख क्षेत्र में सैन्य युद्धाभ्यास के दौरान शहीद हो गए थे। एक महत्वपूर्ण एक्सरसाइज क्लोजिंग के दौरान हुए धमाके से गिरे शेल्टर की चपेट में आने से शहीद हुए बसुदेव सिंह चमोली में गैरसैंण के सारकोट गांव के रहने वाले थे। बसुदेव सिंह साल 2010 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। वो इन दिनों लेह में इंडियन आर्मी की बंगाल इंजीनियरिंग की 55 रेजिमेंट में तैनात थे।
इस अवसर पर शहीद की माता महेश्वरी देवी, भाई जगदीश, सतीश, बहन वैसाखी देवी सहित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Related posts

भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में स्पोर्ट़स इकोनॉमी की भी रहेगी अहम भूमिका*

prabhatchingari

दुर्लभ केस में बड़ी कामयाबी, मैक्स हॉस्पिटल देहरादून बना जीवन रक्षक

cradmin

पीएनबी ने सीएसआर पहल के तहत उत्तराखंड में आपदा राहत के लिए ₹1 करोड़ का योगदान दिया

cradmin

जमरानी बांध परियोजना को सैद्धांतिक सहमति देने पर महाराज ने जताया आभार

prabhatchingari

भारतीय छात्रों के लिए बेहतरीन विकल्प बन रहा है फिलीपींस, विदेश में एमबीबीएस करना हुआ आसान – कडविन पिल्लई

cradmin

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने स्वस्थ्य विभाग की बैठक लेते हुऐ विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की

prabhatchingari

Leave a Comment