Prabhat Chingari
स्वास्थ्य

डोईवाला विधायक के प्रयासों से उप जिला अस्पताल की मिली मंजूरी

डोईवाला/गैरसैंण: विधान सभा सत्र के दूसरे दिन डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला के सवाल ने डोईवाला की स्वास्थ्य सुविधाओं को नई दिशा दी है। विधायक गैरोला के प्रश्न के उत्तर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घोषणा की कि डोईवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला अस्पताल में उच्चीकृत करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस अस्पताल का निर्माण 22.89 करोड़ रुपये की लागत से होगा, जिसमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उप जिला अस्पताल में तय मानकों के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यदि यह अस्पताल इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड्स (आईपीएचएस) के मानकों को पूरा करता है, तो यहां एक ट्रॉमा सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए डॉ. रावत ने क्षेत्रीय विधायक से भूमि हस्तांतरण में सहयोग की अपील की।

डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला ने विधान सभा सत्र के दौरान अपने क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग करते हुए सवाल उठाया था, जिसका सकारात्मक परिणाम यह रहा कि अब डोईवाला में एक उच्च स्तरीय उप जिला अस्पताल बनने जा रहा है। इस अस्पताल में महिलाओं, बच्चों, और वृद्धजनों के इलाज के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

डोईवाला क्षेत्र के निवासियों को अब जल्द ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा, और यह सब विधायक गैरोला के अथक प्रयासों का ही परिणाम है।

Related posts

सीमांत गांवों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराएंगे ITBP के डाक्टर

prabhatchingari

सर्दी में अपनी त्वचा की देखभाल करें कैलिफ़ोर्निया बादाम के साथ

cradmin

मोबाइल से होता है कैंसर! मोबाइल उपभोक्ता तत्काल ये जानकारी पढ़ें

prabhatchingari

विश्व खाद्य दिवस पर आयुक्त डॉ आर राजेश कुमार ने कहा सुरक्षित आहार स्वास्थ्य का आधार,राज्य में चारधाम यात्रा मार्ग पर विशेष अभियान चलाने को दिए दिशा निर्देश

prabhatchingari

बिना चीरा लगाए ड्यूल ट्रांसकैथेटर वाल्व रिप्लेसमेंट की चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया को अंजाम दिया

cradmin

महंत इन्दिरेश अस्पताल में ‘कॉर्निया 360° 2.0’ सीएमई का आयोजन

cradmin

Leave a Comment