Prabhat Chingari
स्वास्थ्य

ग्राफिक एरा अस्पताल बच्चों को ऑक्सीजन देने की नई तकनीक पर कार्यशाला

देहरादून, ग्राफिक एरा अस्पताल में आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बच्चों को मास्क के माध्यम से ऑक्सीजन देने की नई तकनीक पर जानकारी साझा की।
कार्यशाला को देश-विदेश से आए विशेषज्ञों ने संबोधित करते हुए बताया कि नॉन इनवेसिव रेस्पिरेटरी सपोर्ट तकनीक बच्चों में सांस से जुड़ी समस्याओं को कम करता है, उन्हें संक्रमण से बचाता है और सांस की नली में डाली जाने वाली ट्यूब की जरूरत को खत्म करता है। विशेषज्ञों ने बच्चों को मैकेनिकल वेंटीलेटर के बजाए मास्क के माध्यम से ऑक्सीजन देने की तकनीक को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यशाला को संबोधित करने वाले विशेषज्ञों में पोलैंड के प्रो. बोरिस क्रेमर, डॉ. सैकत पात्रा, डॉ. पूनम सिंह और डॉ. राकेश कुमार भी शामिल हुए।
कार्यशाला का आयोजन ग्राफिक एरा अस्पताल ने उत्तराखंड नियोनेटोलॉजी सोसायटी और निओनेटोलॉजिस्ट एजूकेशन बॉय टेली ट्रेंनिंग सर्विसेज के सहयोग से किया। कार्यशाला में ग्राफिक एरा अस्पताल के डीन डॉ. नितिन कुमार बंसल, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अमित वर्मा, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. पुनीत त्यागी, नियोनेटोलॉजी सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. विपिन वैश, ग्राफिक एरा अस्पताल के प्रो. गिरीश गुप्ता, डॉ. शांतनु शुभम, डॉ. सैयद मोइज़ अहमद, डॉ. ऋचा जोशी, डॉ. आयुषी जोशी, डॉ. संचिता धवन, डा थंगा साबरेश और विभिन्न संस्थाओं के 100 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हुए।

Related posts

पीठ दर्द को न करें नजरअंदाज, रोकथाम ही है सबसे बेहतर इलाज : डॉ. प्रियांक उनियाल

cradmin

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने मरीज़ों को बांटी मुफ्त दवाईयां

cradmin

ग्राफिक एरा हॉस्पिटल ने पोखरी विकासखंड लगाया स्वास्थ्य शिविर

prabhatchingari

एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह 2025

cradmin

यात्रा से लौटे श्रद्धालु कोरोना संक्रमित, प्रदेश में मरीजों की संख्या पहुँची 30

cradmin

मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशलिस्ट संविदा चिकित्सकों का बढ़ा वेतन

prabhatchingari

Leave a Comment