Prabhat Chingari
उत्तराखंड

ग्राफिक एरा ने सैकड़ों लोगों को किया खाद्यान्न वितरण

देहरादून, ग्राफिक एरा एजुकेशनल सोसायटी के किसी को भूखा न रहने देने के अभियान के तहत आज क्लेमेंट टाउन में दो स्थानों पर खाद्यान्न वितरित किया गया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन राखी घनशाला ने लोगों को खाद्यान्न के बैग प्रदान किये।

क्लेमेंट टाउन के सोसायटी एरिया और ओगल भट्टा क्षेत्र में आज इस अभियान के तहत आसपास रहने वाले सैकड़ों गरीब परिवारों को खाद्यान्न के पैकेट दिए गये। इन पैकेटों में दाल, चावल, आटा, चीनी, चाय, तेल, नमक, मसाले आदि एक परिवार का करीब सात दिन का राशन रखा गया है। वाइस चेयरपर्सन राखी घनशाला ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए घर पर रहकर किए जाने वाले कार्यों को सिखाने की व्यवस्था भी कई जगह की गई थी। इसके अच्छे परिणाम सामने आये हैं।

उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा अभियान चलाकर लोगों की सहायता एक सामाजिक कर्तव्य के रूप में कर रहा है। लगातार बारिश के कारण उन लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिनकी आजीविका रोजाना की मजदूरी पर निर्भर है। ऐसे लोगों की मदद के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। धूलकोट, मेहरे का गांव और बंसीवाला में जल्द ही पुन: ऐसा अभियान चलाया जाएगा।

कोविड काल में ग्राफिक एरा ने कई माह तक हजारों लोगों को खाद्यान्न देकर किसी को भूखा न रहने देने के अभियान की शुरूआत की थी। इसके बाद यह अभियान एक सिलसिला बन गया है।

Related posts

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का भव्य आयोजन

prabhatchingari

पीएम मोदी खुद को समझते हैं भगवान विष्णु का 11वां अवतारःखड़के

prabhatchingari

प्रैमेरिका लाइफ़ इंश्योरेंस ने नया ब्रैंड कैंपेन लॉन्च किया, “यह मेरी चढ़ाई है”, जीवन के हर कदम पर ‘उद्देश्य’ और ‘लचीलेपन’ का जश्न मनाना

prabhatchingari

आंतरिक सुरक्षा के मुद्दों पर पुलिस तथा आर्मी के मध्य समन्वय (Coordination) का महत्व

prabhatchingari

ओल्ड इज़ गोल्ड नाइट में गूंजे रेट्रो बॉलीवुड के सदाबहार नगमे

prabhatchingari

आज का राशिफल: किन राशियों को रहना होगा सावधान

cradmin

Leave a Comment