Prabhat Chingari
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड राज्य के निर्वाचन आयुक्त का दायित्व वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईएएस सुशील कुमार ने संभाला

देहरादून , सुशील कुमार, आई०ए०एस० (से०नि०) को शासन द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड में राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त मा० राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सुशील कुमार द्वारा आज दिनाँक 29.08.2024 के अपराह्न में पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। श्री सुशील कुमार वरिष्ठ आई०ए०एस० अधिकारी हैं और इन्होंने जनपद स्तर से लेकर मण्डलायुक्त तथा शासन में वरिष्ठ प्रशासनिक पदों पर अपनी दीर्घ सेवायें प्रदान की हैं, इनके दीर्घ सेवायें एवं अनुभव को दृष्टिगत ही मा० राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है। इनके प्रशासनिक एवं दीर्घ सेवाओं के अनुभवों से राज्य निर्वाचन अयोग को निर्वाचन कार्यों में गतिशीलता मिलेगी।

प्रदेश में नागर स्थानीय निकायों के आसन्न निर्वाचनों निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न कराने हेतु राज्य निर्वाचन आयुक्त की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इसके पश्चात प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने हैं, जिनकी तैयारियों भी शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर आयोग स्तर से ससमय की जानी है

Related posts

आरजी स्टोन हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया जोर, विशेषज्ञ डॉक्टरों से कराया परिचय

cradmin

नन्दा देवी राजजात पर चार दशकों तक शोध करने वाले अमेरिकन बद्रीप्रसाद नौटियाल प्रोफेसर एंथ्रोपोलॉजी आज नौटी पहुंचेंगे

prabhatchingari

महिलाओ ने एस.एस. बी. के जवानों को रक्षा सूत्र बांध कर दीर्घायु की कामना

prabhatchingari

सोनप्रयाग के पास डम्पर खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया राहत एवं बचाव कार्य।*

prabhatchingari

नगर पंचायत बदरीनाथ ने धाम में यात्रा तैयारियां की शुरु, नगर पंचायत बदरीनाथ का 50 सदस्यीय दल पहुंचा बदरीनाथ धाम

cradmin

सूचना विभाग की झांकी को मिला पहला स्थान

prabhatchingari

Leave a Comment