Prabhat Chingari
उत्तराखंड

चोपता में सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात हुआ बाधित,

*मण्डल-चोपता सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात हुआ बाधित, फायर यूनिट गोपेश्वर की टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही कर पेड़ काटकर हटाया*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
आज फायर स्टेशन गोपेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि मण्डल से 15 किलोमीटर आगे चोपता की ओर एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया है। जिससे यातायात पूर्णरूप से बाधित हो गया था तथा यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना पर फायर स्टेशन गोपेश्वर की यूनिट तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल कार्यवाही करते हुए वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटने का कार्य आरंभ किया। लेकिन विशालकाय पेड़ होने के कारण फायर सर्विस की टीम द्वारा वहां मौजूद एक प्राइवेट कंपनी की जेसीबी की मदद ली। जिसके पश्चात पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उसे सड़क से हटाया गया व यातायात को सुचारू किया गया।
इस प्रकार फायर स्टेशन गोपेश्वर की टीम प्रदीप त्रिवेदी, नितिन जोशी, उमेश चौधरी, जयवीर सिंह एवं योगेंद्र डोभाल ने अपनी तत्परता और सहयोग की भावना के साथ समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण सेवा प्रदान की।

Related posts

हर घर तक हर दिन जल—डीएम ने कसी कमर

cradmin

दून अस्पताल के डॉ अमर उपाध्याय ने मां- शिशु की बचाई जिंदगी

prabhatchingari

खिलाड़ियों पर धन वर्षा, दिए गए 20 करोड़ 96 लाख : रेखा आर्या

cradmin

एवंटोर को सुरक्षा में उत्कृष्टता के लिए एपेक्स इंडिया सम्मेलन 2024 में मिले दो गोल्ड अवॉर्ड

prabhatchingari

अग्निवीर बनने के लिए युवाओं को तैयार करेगा खेल विभाग : रेखा आर्या

cradmin

तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल के फेयरवेल में अक्षत अग्रवाल और प्रिशा सेठी बने ‘मिस्टर एवं मिस तुलाज़

cradmin

Leave a Comment