Prabhat Chingari
उत्तराखंड

जिलाधिकारी के निर्देश पर पात्र लाभार्थी के खाते में आई 08 माह से रूकी पेंशन।

देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय में दूर-दराज से आए लाभार्थियों से मिले तथा उनका कार्यालय आने का कारण पूछा। जिनमें रायपुर ब्लॉक भगत सिंह कालोनी से इजाजुदीन अपनी दिव्यांग पुत्री फरहाना, जिनकी भरण-पोषण पेंशन आठ माह से रूकी हुई थी, ने जिलाधिकारी को अपनी व्यथा सुनाई जिस पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को त्वरित कार्यवाही के निर्देश देते हुए पेंशन शाम तक भुगतान करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के निर्देश पर सुश्री फरहाना की 08 माह से रूकी हुई पेंशन रू0 12000 का भुगतान पोर्टल के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में कर दिया गया।
फरहाना जो कि दिव्यांग हैं को भरण-पोषण पेंशन मिलती थी चूंकि भरण पोषण पेंशन 18 वर्ष तक ही मिलती है, 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरान्त पोर्टल से स्वतः पेंशन बंद हो गई, फरहाना की पेंशन को दिव्यांग पेंशन में परिवर्तित करते हुए 08 माह की पेंशन का भुगतान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा समस्याओं को ब्लॉक स्तर के कार्यालय पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

किसानों की फसल सुरक्षा के लिए उत्तराखंड में जंगली सूअर और नीलगाय के सशर्त शिकार को मंजूरी

cradmin

श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ समारोह पूर्वक धाम प्रस्थान हुई।

prabhatchingari

डीएम ने चार दिन के भीतर बस संचालन कर के जनमानस से किया वादा किया पूरा……

prabhatchingari

कन्या राशि के लिए दिन चुनौतीपूर्ण, मिथुन, सिंह, तुला और धनु को मिलेगा भाग्य का साथ

cradmin

प्रतिनियुक्ति एवं बाह्य सेवा स्थानांतरण पर शासन ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

prabhatchingari

शिक्षा विभाग में शीघ्र होगी 1544 एलटी शिक्षकों की भर्ती

prabhatchingari

Leave a Comment