Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

अब बाबा केदार की यात्रा होगी आसान

देहरादून,रुद्रप्रयाग: आज 15 सितंबर से केदारनाथ के लिए आठ हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर उड़ान भरेंगे। अब यात्रियों को धाम पहुंचने में आसानी होगी, साथ ही यात्रा को भी रफ्तार मिलेगी। अभी तक दो ही कंपनियां गुप्तकाशी और शेरसी से उड़ान संचालित कर रही थीं।

बीते रोज शनिवार को छह हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर केदारघाटी पहुंच गए हैं। केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी व जिला पर्यटन एवं साहसिक खेल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि थंबी, पवनहंस, क्रिस्टल, एरो, ग्लोबल वेक्ट्रा और आर्यन कंपनी के हेलिकॉप्टर भी केदारघाटी पहुंच गए हैं।

इन कंपनियों के हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी, मैखंडा, जामू, शेरसी आदि हेलिकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। उन्होंने बताया कि ये कंपनियां यात्रा के पहले चरण के पूरा होते ही 20 जून से 3 जुलाई तक वापस चली गईं थी। मानसून सीजन में हिमालयन हेलि और ट्रांस भारत कंपनी के हेलिकॉप्टर उड़ान भरते रहे।

उन्होंने बताया कि 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से अभी तक हेलिकॉप्टर से 70 हजार से अधिक यात्री केदारनाथ पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं। वहीं, 69 हजार से अधिक यात्री दर्शन कर वापस लौटे हैं।

Related posts

ड्रग्स फ्री देवभूमि’’ को साकार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर

cradmin

उत्तराखंड खाध सुरक्षा विभाग ने की स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के साथ प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

prabhatchingari

स्वास्थ्य विभाग को मिले 40 और नर्सिंग अधिकारी

prabhatchingari

अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की कीमत की 8.69 ग्राम स्मैक बरामद

cradmin

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने की अधिकारियों के साथ बैठक

prabhatchingari

परीक्षा पे चर्चा के 9वें संस्करण में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

cradmin

Leave a Comment