Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

नौकरी का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देने वाले “नटवर लाल” को किया गिरफ्तार

*चमोली पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देने वाले “नटवर लाल” को किया गिरफ्तार*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
22 सितंबर को राहुल सिंह पुत्र बाग सिंह निवासी बांसवाडा पोस्ट सेरा थाना नन्दानगर घाट ने थाने में तहरीर दी कि प्रीतम सिंह नेगी पुत्र धन सिंह नेगी निवासी ग्राम सिमली थाना कर्णप्रयाग एवं मुकेश सती पुत्र अमलानन्द सती निवासी ग्राम कुन्तरी थाना नन्दानगर घाट ने आपराधिक षडयन्त्र रचकर उसकी पत्नी को सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 7,35000/- की धनराशि हडप कर उसकी पत्नी के व्हाटसएप पर फर्जी कूटरचित नियुक्ति पत्र भेजा।
तहरीर के आधार पर थाना नन्दानगर पर मु0अ0सं0 29/2024 धारा- 420,406,120 बी,468 भादवि पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उपरोक्त अभियोग की गहनता से विवेचना करने एवं अपराधियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22 सितंबर को अभियुक्त प्रीतम सिंह नेगी को सिमली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब इस मामले में मुकेश सती के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है और उसके खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई करेगी।
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रही है, ताकि भविष्य में और ठगी के मामलों को रोका जा सके।
नौकरी की पेशकशों के मामले में हमेशा सतर्क रहना चाहिए। ऐसे ठगों से बचने के लिए जागरूक रहना और किसी भी फर्जीवाड़े के प्रति सजग रहना बेहद जरूरी है।

Related posts

असहाय वृद्ध महिलाओं के लिए योजना जल्द: रेखा आर्या

cradmin

डीएम देहरादून को भू-क़ानून अभियान उत्तराखंड (2016) ने किया सम्मानित

cradmin

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने अनाधिकृत निर्माण पर सख्त, निर्माणाधीन कांप्लेक्स सील

prabhatchingari

ओपनएआई के साथ यूपीईएस बना देश का ‘एआई-फर्स्ट’ विश्वविद्यालय

cradmin

उम्मीद” पहल के तहत छात्राओं को सशक्त बना रहे हैं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

cradmin

देहरादून से महाकुंभ के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

prabhatchingari

Leave a Comment